Hardik Pandya ने एयरपोर्ट पर महीका शर्मा को खुलेआम किया 'किस', फैंस को आया गुस्सा, मचा बवाल!
Hardik Pandya kisses Mahieka Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर सुर्खियों में हैं। टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से पहले चेन्नई एयरपोर्ट पर हार्दिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनके साथ महीका शर्मा नजर आ रही हैं। पिछले कुछ समय से इस कपल को लेकर फैंस के बीच चर्चाएं तेज है।
महीका शर्मा के साथ नजर आए पंड्या (Hardik Pandya kisses Mahieka Sharma)
सोमवार यानी 23 फरवरी की शाम भारतीय टीम चेन्नई पहुंची तब हार्दिक पांड्या को महीका शर्मा के साथ टर्मिनल से बाहर निकलते देखा गया। वीडियो में दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। गाड़ी की ओर बढ़ने से पहले दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। इस दौरान हार्दिक पंड्या महीका को एयरपोर्ट पर ही किस करते नजर आए, जिस पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

भारत को पिछले मैच में मिली थी हार
टी-20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में मिली हार के बाद 26 फरवरी को भारत अपना अगला मैच खेलने वाली है। एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाला मैच भारत के लिए करो या मरो की स्थिति जैसा है। क्रिकेट फैंस लगातार इस बात की चर्चाएं भी कर रहे हैं कि क्या मैदान के बाहर इस तरह की चीजें खिलाड़ी के खेल पर प्रभाव डालेगी?
हार्दिक पंड्या से मैच विनिंग प्रदर्शन की उम्मीद
चेन्नई की टर्निंग पिच पर हार्दिक पंड्या की गेंदबाजी और निचले क्रम में उनकी बल्लेबाजी टीम को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभा सकती है। अब सभी की निगाहें 26 तारीख के मुकाबले पर टिकी हैं, जहां हार्दिक अपने प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद करना चाहेंगे। हार्दिक पंड्या अगर आने वाले मुकाबलों में गेंद और बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन करने में सफल होते हैं तो भारत के लिए सेमीफाइनल की राह आसान हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications