हार्दिक पांड्या ने लुटाया एक्स वाइफ नताशा पर प्यार, 4 करोड़ का गिफ्ट देकर चौंकाया, क्या फिर से बढ़ी नजदीकियां?
Hardik Pandya: मैदान पर अपनी धुआंधार बल्लेबाजी और गेंदबाजी से दुनिया को चकित करने वाले टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे केवल खेल के ही नहीं, बल्कि रिश्तों के भी असली खिलाड़ी हैं। भले ही हार्दिक और उनकी पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक की राहें जुलाई 2024 में आधिकारिक तौर पर जुदा हो गई थीं, लेकिन अपने बेटे अगस्त्य की खुशी और सुरक्षा के लिए हार्दिक का समर्पण आज भी पहले जैसा ही मजबूत बना हुआ है।
हाल ही में मुंबई के एक नामी कार डीलरशिप ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें साझा कीं, जिन्होंने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। हार्दिक पंड्या ने अपनी पूर्व पत्नी नताशा और बेटे अगस्त्य को लगभग 4 करोड़ रुपये की कीमत वाली बेहद आलीशान लैंड रोवर डिफेंडर कार भेंट की है।

हार्दिक की हो रही है चर्चा
इस शानदार काली एसयूवी की डिलीवरी की तस्वीरें वायरल होते ही हर तरफ हार्दिक के इस दरियादिली वाले अंदाज की चर्चा हो रही है। डीलरशिप ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि हार्दिक ने यह दमदार गाड़ी खासतौर पर अगस्त्य और नताशा के लिए खरीदी है।
निभा रहे कॉ-पैरेंटिंग की जिम्मेदारी
आज के दौर में जहां अक्सर तलाक के बाद कड़वाहट और दूरियां आ जाती हैं, वहीं हार्दिक और नताशा ने अपनी मैच्योरिटी से दुनिया के सामने एक नई मिसाल पेश की है। उन्होंने यह दिखा दिया है कि भले ही पति-पत्नी के तौर पर उनका रिश्ता खत्म हो गया हो, लेकिन माता-पिता के रूप में उनकी जिम्मेदारी और एक-दूसरे के प्रति सम्मान आज भी बरकरार है। सोशल मीडिया पर फैंस हार्दिक की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि अपने बच्चे और परिवार के प्रति ऐसा फर्ज निभाना हर किसी के बस की बात नहीं।
फिलहाल हार्दिक अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और नताशा भी अपने करियर और फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं। लेकिन इस बेशकीमती तोहफे ने यह साफ संदेश दिया है कि हार्दिक के लिए उनके बेटे अगस्त्य की खुशियां और नताशा का आराम हमेशा उनकी प्राथमिकता में रहेगा। यह खबर उन लोगों के लिए एक सबक की तरह है जो रिश्तों को खूबसूरती से निभाना जानते हैं।












Click it and Unblock the Notifications