हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर बॉलिंग कोच का जवाब, नीदरलैंड्स के खिलाफ मिलेगा रेस्ट या खेलेंगे?

भारत के गेंदबाजी कोच पारस महाम्ब्रे ने बुधवार को हार्दिक पांड्या की फिटनेस के सवाल पर जवाब दिया। हार्दिक ने पाकिस्तान के खिलाफ काफी अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए और फिर नाजुक स्थिति में 40 रनों की समझदार पारी खेली। जीत की दहलीज लांघने का काम फिर विराट कोहली ने किया। हार्दिक को भारतीय पारी का अंत आते-आते क्रैम्प आने शुरू हो गए थे जिसने उनके नीदरलैंड्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में उपलब्धता को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

हार्दिक को रेस्ट दिया जा सकता है?

हार्दिक को रेस्ट दिया जा सकता है?

यह मैच 27 अक्टूबर को होने जा रहा है। यह टीम भी बाकियों से कमजोर है तो हार्दिक को रेस्ट दिया जा सकता है। लेकिन ये वर्ल्ड कप है और हार्दिक को पारस ने फिट करार दिया है। बताया है कि वे खेलने के लिए रेडी हैं।

महाम्ब्रे ने प्रेस कॉन्फ्रेस में बताया, हम किसी को रेस्ट नहीं देने जा रहे। मुझे लगता है हमारे पास टूर्नामेंट के लिए मोमेंटम है, आपको फॉर्म में मौजूद खिलाड़ियों की जरूरत पड़ेगी।

हार्दिक सभी मैच खेलना चाहते हैं

हार्दिक सभी मैच खेलना चाहते हैं

भारत के गेंदबाजी कोच ने आगे कहा कि पांड्या पाकिस्तान के खिलाफ कोहली के साथ क्रेडिट के हकदार हैं। कोहली ने जहां मुख्य भूमिका निभाई तो वहीं पांड्या दूसरे छोर पर खड़े थे और अपने पूर्व कप्तान को फुल सपोर्ट कर रहे थे।

महाम्ब्रे ने कहा, "हार्दिक सभी मैच खेलना चाहते हैं। हम यह नहीं देख रहे हैं कि किसे आराम दिया जाए। वह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी है, वह हमारे लिए गेंदबाजी करने के साथ-साथ बल्लेबाजी भी कर रहा है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अहम पारी खेली।

विराट के प्रदर्शन के लिए हार्दिक क्रेडिट के हकदार

विराट के प्रदर्शन के लिए हार्दिक क्रेडिट के हकदार

उन्होंने कहा, 'हां, विराट ने हमारे लिए मैच खत्म किया लेकिन ऐसे समय में अगर आप चाहते हैं कि कोई अनुभवी खिलाड़ी मैच को अंत तक ले जाए तो जाहिर तौर पर विपक्ष पर दबाव पड़ेगा। इसलिए मुझे लगता है कि हार्दिक विराट के प्रदर्शन के लिए क्रेडिट के काफी हकदार हैं। जब वह बल्लेबाजी करने गए तो हालात अलग थे, मुझे लगता है कि 4 विकेट पहले ही गिर चुके थे। यह एक आसान स्टेज नहीं थी। मुझे लगता है हार्दिक ने जिस तरह से अपने प्रदर्शन में अनुभव को झोंक दिया उसकी जगह कोई नहीं ले सकता।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+