BCCI ने उठाया राज से पर्दा, बताया आखिर क्यों हार्दिक को मिला कॉन्ट्रैक्ट, पंड्या ने किया है ये वादा
Hardik Pandya latest News: भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या लंबे समय से चोटिल हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में एक मैच के दौरान हार्दिक पंड्या चोटिल हो गए थे। जिसके बाद से ही वह मैदान से बाहर चल रहे हैं। टीम से बाहर होने के बाद भी हार्दिक पंड्या को बीसीसीआई न्यू कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में जगह दी गई है।
पंड्या को लेकर उठे सवाल
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी कि बीसीसीआई ने हार्दिक पंड्या को जहां कांट्रैक्ट लिस्ट में जगह दी है। वहीं ईशान किशन और श्रेयस अय़्यर को कांट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया है। बीसीसीआई के इस फैसले के बाद से ही क्रिकेट दिग्गज से लेकर फैंस तक लगातार बोर्ड से सवाल पूछ रहे हैं।

इस वजह से मिला कॉन्ट्रैक्ट
ईशान किशन और श्रेयस अय्यर बाहर हैं तो फिर हार्दिक पंड्या को A कॉन्ट्रैक्ट में बरकरार क्यों रखा गया है? इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने हार्दिक से इस कॉन्ट्रैक्ट को लेकर भी चर्चा की और उन्हें यह कॉन्ट्रैक्ट एक शर्त पर दी गई है। बीसीसीआई ने कांट्रैक्ट को देने से पहले हार्दिक पंड्या से एक वादा लिया है।
पंड्या ने किया ये वादा
दरअसल, हार्दिक पंड्या ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड को भरोसा दिलाया है कि अगर वह भारत के लिए नहीं खेलते हैं और फिट होते हैं तो ऐसे में वह अपने घरेलू टीम बड़ौदा की तरफ से व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलेंगे। बता दे कि हार्दिक पंड्या रेड बॉल क्रिकेट का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में व्हाइट बॉल क्रिकेट में उन्हें घरेलू टूर्नामेंट खेलने होगा। अगर वह बीसीसीआई की शर्त को पूरा नहीं करते हैं तो ऐसे में उन्हें भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
अय्यर-ईशान के नाम पर नहीं हुआ विचार
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा था कि ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के नाम पर विचार नहीं किया गया। ईशान किशन लंबे समय से टीम से बाहर हैं। ईशान किशन और श्रेयस अय्यर अब सीधा आईपीएल खेलते हुए नजर आ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications