2024 टी20 विश्व कप के लिए हार्दिक पांड्या होने चाहिए टीम के कप्तान, पूर्व भारतीय सेलेक्टर ने उठाई यह मांग

Hardik Pandya New T20 Captain टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में शर्मनाक हार के बाद से भारतीय क्रिकेट में बदलाव की मांग तेजी से उठ रही है। अभी तक कई पूर्व क्रिकेटरों ने टीम के कप्तान और कोच को बदलने की मांग उठाई है। इस बीच पूर्व सेलेक्टर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने भी रोहित शर्मा को टी20 फॉर्मेट की कप्तानी से हटाने की बात कह डाली है। श्रीकांत ने रोहित की जगह हार्दिक पांड्या को टी20 फॉर्मेट का कप्तान बनाने की मांग की है। आपको बता दें कि श्रीकांत से पहले कई एक्सपर्ट पांड्या को टी20 फॉर्मेट का पर्मानेंट कप्तान बनाने की मांग कर चुके हैं।

Recommended Video

    T20 World Cup 2022: IND vs ENG मैच पर Krishnamachari Srikkanth की राय | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    hardik pandya

    2024 के लिए पांड्या हों टीम के कप्तान- श्रीकांत

    1983 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे श्रीकांत ने एक इंटरव्यू में कहा है कि देखिए अगर मैं मौजूदा चयन समिति का अध्यक्ष होता तो भी मैं इसी बात को कहता कि हार्दिक पांड्या को 2024 टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का कप्तान होना चाहिए, मैं सीधे तौर पर इसका फैसला करता। श्रीकांत ने कहा कि हमें 18 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही टी20 सीरीज को 2024 टी20 विश्व कप की तैयारी के तौर पर देखना चाहिए, क्योंकि हार्दिक पांड्या इस सीरीज में टीम के कप्तान हैं।

    2023 तक हो जाए वर्ल्ड कप की टीम तैयार- श्रीकांत

    श्रीकांत ने इस इंटरव्यू में कहा है कि हमें 2024 टी20 विश्व कप के लिए टीम के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया को 2 साल पहले से ही शुरू कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह काम न्यूजीलैंड सीरीज से शुरू होना चाहिए, जो इसी सप्ताह शुरू होगी। श्रीकांत ने कहा कि यह तैयारी आज से ही शुरू हो जानी चाहिए। श्रीकांत ने कहा है कि वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए 2 साल का समय काफी है, इन दो सालों में किसी तरह का प्रयोग हो या कुछ और, उसे एक साल के अंदर कर दें और फिर 2023 तक टीम तैयार कर दें और यह सुनिश्चित करें कि यह टीम वर्ल्ड कप में खेलेगी।

    टीम में ऑलराउंडरों की है जरूरत- श्रीकांत

    श्रीकांत ने पांड्या को कप्तान बनाने की बात पर जोर देते हुए कहा है कि भारतीय टीम में इस वक्त अधिक तेज गेंदबाजी के साथ-साथ ऑलराउंडर को रखने की सबसे अधिक जरूरत है। श्रीकांत ने कहा कि 1983 विश्व कप, 2011 विश्व कप और 2007 टी 20 विश्व कप हम कैसे जीते? इन तीनों ही विश्व कप में हमारे तेज गेंदबाज ऑलराउंडर और सेमी ऑलराउंडर थे। श्रीकांत ने इस दौरान दीपक हुड्डा और उन जैसे खिलाड़ियों को टीम में चुने जाने की बात पर जोर दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+