'उससे ओपनिंग करवाओ', हरभजन ने बताई टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2022 की शुरूआत बेहद खराह रही है। पहले टीम ने साउथ अफ्रीका दाैरे पर 1-2 से टेस्ट सीरीज गंवाई। तो फिर तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबले हारकर वनडे सीरीज भी गंवा दी। अब भारतीय टीम की खामियों को पूर्व दिग्गजों द्वारा उजागर किया जा रहा है। इस बीच भारत के पूर्व महान स्पिनर हरभजन सिंह ने भी बताया कि आखिर टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी रही है। हरभजन सिंह ने भारत से विकेट लेने वाले गेंदबाजों की तलाश करने को कहा है। साथ ही उस खिलाड़ी का नाम बताया जिसे ओपनिंग करनी चाहिए।

harbhajan singh

उससे ओपनिंग करवाओ
हरभजन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा, ''वेंकटेश अय्यर को खेलना चाहिए या नहीं, इस बारे में बहुत सारी बातें हुई हैं। मुझे लगता है कि अगर आप उसे माैका देना चाहते हैं, तो उसे पारी की शुरुआत करने के लिए कहें क्योंकि वह एक सलामी बल्लेबाज है। उसे 5-6 नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए कहना मुश्किल है। उनके लिए यह बात है कि अगर आप उनसे ये उम्मीद रखते हैं कि वो वैसी ही बल्लेबाजी करें जैसी आईपीएल में की थी तो आप भूल रहे हैं कि उन्होंने सलामी बल्लेबाज के रूप में अच्छी बल्लेबाजी की थी। 5-6 नंबर पर एक अलग प्रेशर है इसलिए एमएस धोनी और युवराज सिंह इतने बड़े खिलाड़ी हैं क्योंकि उन्होंने नंबर 5-6 पर सबसे ज्यादा मैच जितवाए हैं और शायद भारत को अभी भी उनका विकल्प नहीं मिला है। उम्मीद है अगलै मैच में जीत हासिल करे, साथ ही आगे के लिए तैयारी अच्छी हो।"

यह भी पढ़ें- IPL Auction : इन क्रिकेटरों का बेस प्राइस है 2 करोड़, जानिए कितने भारतीय हैं शामिल

विकेट लेने वाले गेंदबाजों की जरूरत है
भारतीय टीम को पहले दोनों वनडे मैचों में अपने गेंदबाजों से साै प्रतिशत खेल नहीं मिला। रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल भी बीच के ओवरों में प्रोटियाज की कमर तोड़ने में कामयाब नहीं हुए। ऐसे में हरभजन ने कहा कि टीम को ऐसे गेंदबाजों की जरूरत है जो बीच में विकेट ले सकें। हरभजन ने कहा, "मैं कई सालों से यह कहता आया हूं कि अगर भारत वनडे, टूर्नामेंट और विश्व कप जीतना चाहता है, तो उन्हें ऐसे गेंदबाजों की जरूरत है जो बीच के ओवरों में विकेट ले सकें। 2021 टी 20 विश्व कप में भी इसकी कमी थी, जहां हम हार गए क्योंकि हम बीच के ओवरों में विकेट नहीं ले सके।''

हरभजन ने कहा, ''अगर आपके स्पिन गेंदबाज या अन्य तेज गेंदबाज मैच के 15-40 ओवर में विकेट नहीं ले पाते हैं तो मैच आपके हाथ से निकल जाएगा। मेरा मानना ​​​​है कि टीम इंडिया को यह पता लगाने की जरूरत है कौन से स्पिनर उन्हें विकेट दिलाएंगे। चाहे वो फिर 8 ओवर में 60 रन दें या 9 ओवर में 70 रन दें। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन उन्हें तीन विकेट मिलने चाहिए। आप बीच के ओवरों में विकेट लिए बिना कामयाबी हासिल नहीं कर पाएंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+