IPL Auction : इन क्रिकेटरों का बेस प्राइस है 2 करोड़, जानिए कितने भारतीय हैं शामिल
नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-15 के लिए होने जा रही नीलामी में खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात होने जा रही है। इस बार आईपीएल में 10 टीमें खेलती हुईं नजर आएंगी। ऐसे में सभी टीमें अपना स्क्वॉड पूरा करने के लिए पैसा बहाकर कई खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ेगा। मेगा नीलामी 12 और 13 फरवरी 2022 को बैंगलोर में होगी, जिसके लिए 1000 से अधिक खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण कराया है और यह सूची सभी फ्रेंचाइजी को भेजी जाएगी। 49 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा है। वहीं पिछली बार चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले सुरेश रैना ने भी अपनी कीमत 2 करोड़ रखी है।
यह भी पढ़ें- पूर्व भारतीय चयनकर्ता बोले- कोहली मेरे लिए महान हैं, लोगों ने सही व्यवहार नहीं किया

इन क्रिकेटरों ने रखा 2 करोड़ बेस प्राइस
भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ईशान किशन, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल, कुणाल पांड्या, हर्षल पटेल, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर, रॉबिन उथप्पा और उमेश यादव ने दो करोड़ बेस प्राइस रखा है। इसके अलावा एश्टन एगर, नाथन कूल्टर नाइल, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम जम्पा, शाकिब अल हसन, मुस्तफिजुर रहमान, सैम बिलिंग्स, साकिब महमूद, क्रिस जॉर्डन, क्रेग ओवरटन, आदिल राशिद , जेसन रॉय, जेम्स विंस, डेविड विली, मार्क वुड, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, क्विंटन डी कॉक, मर्चेंट डी लैंग, फाफ डु प्लेसिस, कैगिसो रबाडा, इमरान ताहिर, फैबियन एलन, ड्वेन ब्रावो, एविन लुईस, ओडियन स्मिथ ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा है। कुल मिलाकर 49 ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका बेस प्राइस सबसे ज्यादा है।

इन क्रिकेटरों ने रखा 1.5 करोड़ ब्रेस प्राइस
इसके अलावा अभी तक तीन भारतीयों के नाम सामने आए हैं, जिनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ के खिलाड़ियों की लिस्ट में हैं। ये हैं- अमित मिश्रा, इशांत शर्मा, वाशिंगटन सुंदर। इसके अलावा एरोन फिंच, क्रिस लिन, नाथन लियोन, केन रिचर्डसन, जॉनी बेयरस्टो, एलेक्स हेल्स, इयोन मोर्गन, डेविड मलान, एडम मिल्ने, कॉलिन मुनरो, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, टिम साउथी, कॉलिन इनग्राम , शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, निकोलस पूरन का बेस प्राइस 1.5 करोड़ है।

1 करोड़ की कीमत वाले खिलाड़ी
वहीं 10 ऐसे भारतीय हैं, जिन्होंने अपना बेस प्राइस 1 करोड़ की लिस्ट में रखा है। ये हैं- पीयूष चावला, केदार जाधव, प्रसिद्ध कृष्णा, टी नटराजन, मनीष पांडे, अजिंक्य रहाणे, नितीश राणा, रिद्धिमान साहा, कुलदीप यादव, जयंत यादव। इनके अलावा मोहम्मद नबी, जेम्स फॉल्कनर, मोइसेस हेनरिक्स, मार्नस लाबुस्चगने, रिले मेरेडिथ, जोश फिलिप, डी' आर्सी शॉर्ट, एंड्रयू टाय, डैन लॉरेंस, लियाम लिविंगस्टोन, टायमल मिल्स, ओली पोप, डेवोन कॉनवे, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मिशेल सेंटनर, एडेन मार्कराम, रिले रोसौव, तबरेज शम्सी, रस्सी वैन डेर डूसन, वानिंदु हसरंगा, रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड ने 1 करोड़ कीमत रखी है।
गाैर हो कि जिन 1214 खिलाड़ियों ने नाम दिए हैं, उनमें 896 भारतीय तो 318 विदेशी हैं। साथ ही 270 कैप्ड तो 903 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। 41 एसोसिएट खिलाड़ी हैं। अगर हर फ्रेंचाइजी 25 खिलाड़ी जोड़ती है तो फिर नीलामी में 217 खिलाड़ी ही शाॅर्ट लिस्ट में नजर आएंगे। इसमें 70 विदेशी हो सकते हैं। इस बार खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात होती दिखेगी, क्योंकि सभी टीमों के पास मोटी रकम बची हुई है।












Click it and Unblock the Notifications