T20 World Cup 2022: डेथ ओवर्स में भुवनेश्वर कुमार से बेहतर गेंदबाजी करता है यह खिलाड़ी, दिग्गज ने की सिफारिश

भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। बीसीसीआई ने अपने ऑफिश्यली ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी शेयर की।

Harbhajan Singh Believes Deepak Chahar: भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। बीसीसीआई ने अपने ऑफिश्यली ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी शेयर की। भारतीय खिलाड़ियों ने पर्थ में अपना पहला ट्रेनिंग सेशन भी कंप्लीट कर लिया है। भारतीय खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस के दौरान जमकर पसीना बहाया। भारतीय टीम वर्ल्ड कप से पहले दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को टी-20 सीरीज में मात देने का काम कर चुकी है।

डेथ गेंदबाजी है भारत की समस्या

डेथ गेंदबाजी है भारत की समस्या

एशिया कप से ही भारतीय टीम अंत के ओवरों में मैच में कंट्रोल खो देती है। भारतीय तेज गेंदबाज डेथ ओवर्स में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। खासतौर पर टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार पिछले कुछ मुकाबलों में काफी महंगे रहे हैं। पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ मिली हार का कारण भारतीय डेथ गेंदबाजी ही रही। यही वजह है कि भुवी के वर्ल्ड कप टीम में होने पर भी सवाल किए जा रहे हैं।

हरभजन सिंह ने दिया बड़ा बयान दिया

हरभजन सिंह ने दिया बड़ा बयान दिया

भुवनेश्वर कुमार को लेकर हरभजन सिंह ने इंडिया टुडे के सामने अपनी बात रखी है। दीपक चाहर एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं जो दोनों तरफ से गेंद को स्विंग कराते हैं। मौजूदा समय में दीपक चाहर भुवनेश्वर कुमार से बेहतर गेंदबाज हैं। वह पावरप्ले में विकेट लेने के साथ-साथ डेथ में भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। भज्जी का मानना है कि वर्ल्ड कप की टीम में दीपक चाहर की एंट्री होनी चाहिए।

जसप्रीत बुमराह ने फिर बढ़ाई टेंशन

जसप्रीत बुमराह ने फिर बढ़ाई टेंशन

चोट के कारण एशिया कप से बाहर रहने वाले जसप्रीत बुमराह टी-20 वर्ल्ड कप में भी टीम के साथ नहीं होंगे। जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज के नाम पर चर्चाएं तेज हैं। लेकिन भज्जी का मानना है कि दीपक चाहर को टीम में खेलने का मौका मिलना चाहिए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम के लिए चाहर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी अपना हुनर दिखाया है।

डेथ ओवर बनी भारत की परेशानी

डेथ ओवर बनी भारत की परेशानी

एशिया कप के बाद भारत के पास दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में अपनी कमजोर कड़ी डेथ गेंदबाजी को सुधारने का मौका था। लेकिन ऐसा हो नहीं सका। इन दोनों ही टीमों के खिलाफ भारतीय तेज गेंदबाज अंत के ओवरों में काफी महंगे साबित रहे। ऐसे में अगर भारत पहले बल्लेबाजी करता है तो उस मुकाबले में उसकी जीतने की संभावनाएं वैसे ही बहुत कम हो जाया करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+