'मुझसे गलती हुई थी और वहीं एक बात', हरभजन सिंह को लेकर फिर बोले कामरान अकमल, वीडियो वायरल
Harbhajan singh Kamran Akmal Viral Video: पाकिस्तान के अनुभवी क्रिकेटर कामरान अकमल ने एक बार फिर हरभजन सिंह को लेकर बयान दिया है। इस बार उन्होंने उस वीडियो के बारे में बताया है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कामरान अकमल और हरभजन सिंह का सामना मैदान पर वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के दौरान हुआ। इस दौरान दोनों एक-दूसरे से बातचीत करते नजर आए।
कामरान ने कही यह बात
पाक टीवी से बात करते हुए अकमल ने हरभजन के साथ अपनी बातचीत के बारे में कुछ बातों का जिक्र किया। कामरान अकमल ने एक बार फिर ऑन-एयर टिप्पणी के लिए हरभजन से माफ़ी मांगी। अकमल ने कहा कि मैंने गलती की थी और वही एक बात चल रही थी। मैंने कभी गलती नहीं की और मैं कभी किसी के धर्म के बारे में नकारात्मक नहीं सोच सकता। मैंने यह स्पष्ट कर दिया है। ऐसा किया जाना चाहिए क्योंकि मैं युवा हूं, वे वरिष्ठ हैं और भारतीय और वर्ल्ड क्रिकेट में एक महान ऑफ स्पिनर हैं।

विवादित बयान हुआ था वायरल
दरअसल, टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान कामरान अकमल ने अर्शदीप सिंह का मजाक उड़ाया था। कामरान अकमल का कहना था कि अर्शदीप सिंह को 20वां ओवर नहीं देना चाहिए था। वैसे भी 12 बज गए हैं। पाकिस्तान की टीम जीत जाएगी। हालांकि, अर्शदीप ने अपने प्रदर्शन से दोनों के मुंह बंद कर दिए थे। लेकिन अकमल का 12 बज गए हैं वाले तंज पर हरभजन सिंह ने अपना गुस्सा जाहिर किया।
फूटा था भज्जी का गुस्सा
कामरान अकमल के विवादित बयान पर पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने ट्विट के जरिए अकमल पर हमला बोला था। भज्जी ने कामरान को लेकर कहा कि लाख दी लानत तेरे कामरान अकमल। तुम्हें अपना मुंह खोलने से पहले सिखों के इतिहास के बारे में पता होना चाहिए था। हम सिखों ने तुम्हारी मां और बहनों को बचाया था। जब आक्रमणकारी उनके साथ गलत कर रहे थे और उस दौरान वक्त 12 बजे होता था। कुछ तो सम्मान रखो।












Click it and Unblock the Notifications