हरभजन सिंह और धोनी नहीं करते आपस में बात, बोले माही से नहीं की 10 साल से बात, वजह भी बताई

पूर्व भारतीय ऑफ़ स्पिनर हरभजन सिंह ने भूचाल लाने वाला खुलासा किया है। भज्जी ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी से उनकी कोई बात नहीं होती है। उन्होंने कहा कि सालों से मेरी धोनी से बात नहीं हुई है। दोनों इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल में में साथ खेले हैं।

न्यूज 18 से बातचीत करते हुए भज्जी ने कहा कि नहीं, मैं धोनी से बात नहीं करता। जब मैं चेन्नई सुपर किंग्स से खेल रहा था, उस समय बात हुई थी। इसके अलावा हम बात नहीं करते। दस साल या ज्यादा हो गए होंगे। मेरे पास कोई कारण नहीं है, शायद उनके पास होगा।

harbhajan and dhoni

हरभजन ने कहा कि चेन्नई से खेलने के दौरान हमारी बात सिर्फ ग्राउंड तक ही सीमित थी। इसके बाद ना वह मेरे कमरे में आए और ना ही हम उनके कमरे में गए। मेरे दिल में उनके लिए कुछ गलत नहीं है। उनके दिल में है, तो वह बता सकते हैं। अगर ऐसा होता, तो वह शायद अब तक बता चुके होते। मैं उनको कॉल करने की कोशिश नहीं करता क्योंकि मेरे अंदर काफी धैर्य है।

हरभजन सिंह यहीं नहीं रुके और कहा कि मैं केवल उन्हीं को फोन करता हूं, जो मेरी कॉल उठाते हैं। अन्यथा मेरे पास समय नहीं है। मैं जिनके साथ दोस्त हूं, उन लोगों के संपर्क में रहता हूं। एक रिश्ता हमेशा देने और लेने का होता है। यदि मैं आपका सम्मान करता हूं, तो मुझे आशा है कि आप भी मेरा सम्मान करेंगे। या आप मुझे जवाब दें। अगर मैं आपको एक या दो बार फोन करता हूं और कोई जवाब नहीं मिलता है, तो मैं शायद आपसे उतना ही मिलूंगा, जितनी जरूरत होगी।

गौरतलब है कि 2018 से 2020 तक हरभजन सिंह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। इससे पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में भी दोनों ने साथ में मुकाबले खेले हैं। 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में हरभजन टीम इंडिया में थे। 2011 वर्ल्ड कप में भी वह खेले थे और धोनी कप्तान थे। 2015 के बाद हरभजन टीम से बाहर हो गए थे। बाद में आईपीएल खेलने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स में आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+