Birthday special: वॉशिंगटन सुंदर का नाम आखिर कैसे पड़ा? गरीबी में बीता बचपन, संघर्ष भरी है कहानी

Happy Birthday Washington Sundar: भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर 5 अक्टूबर को अपना 25वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस युवा खिलाड़ी ने बहुत कम समय में भारतीय टीम में अपनी जगह बना ली थी। टी-20 फॉर्मेट में वॉशिंगटन सुंदर के ऑलराउंड प्रदर्शन ने कई बार टीम को जीत दिलाने का काम किया है। वॉशिंगटन सुंदर अब बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में अपना दमखम दिखाते हुए नजर आएंगे।

संघर्ष से भरी हुई है कहानी

तमिलनाडु के इस खिलाड़ी की कहानी संघर्ष से भरी हुई है। दरअसल, बचपन में ही वॉशिंगटन सुंदर के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में आप जानकर हैरान हो जाएंगे। जब वह सिर्फ 4 साल के थे, तो उनके परिवार को पता चला कि उन्हें एक कान से सुनाई नहीं देता है। सालों तक उनका इलाज चला लेकिन आज भी वह इस बीमारी से जूझ रहे हैं। लेकिन वॉशिंगटन सुंदर ने इसके बावजूद भी अपनी इस कमजोरी को खुद पर कभी हावी नहीं होने दिया।

Washington Sundar 1

वाशिंगटन सुंदर के नाम को लेकर रहती है कंफ्यूजन

वाशिंगटन सुंदर के नाम को लेकर भी फैंस के बीच कई तरह की कंफ्यूजन बनी रहती है। कुछ लोगों को तो यहां तक लगता है कि वाशिंगटन सुंदर का नाता वाशिंगटन से है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। वाशिंगटन सुंदर के पिता एम. सुंदर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने बेटे के नाम के पीछे की एक दिलचस्प कहानी बताई थी। उन्होंने कहा कि हिंदू परिवार में पले-बढ़े होने के कारण मेरे आस-पास हमेशा अलग-अलग तरह के पड़ोसी रहते थे, जिनमें से हर किसी की अपनी-अपनी कहानियां होती थी।

पीडी वाशिंगटन ने की थी मदद

इनमें से एक भूतपूर्व सैनिक थे जो हमारे घर से थोड़ी ही दूरी पर रहते थे। उन्हें क्रिकेट से बहुत लगाव था, वह अक्सर खेल देखने के लिए मरीना ग्राउंड आते थे। उनका नाम पीडी वाशिंगटन था। पीडी वाशिंगटन का क्रिकेट देखने के लिए मरीना ग्राउंड में बार-बार आना खेल के प्रति उनके जुनून को दिखाता था। क्रिकेट के प्रति उनका प्यार देखकर एम. सुंदर उनसे काफी प्रभावित हुए थे।

गरीबी से लड़कर बनाई पहचान

सुंदर के पिता और पीडी वाशिंगटन के बीच संबंध अच्छे थे। इस खास बंधन के बारे में एम सुंदर ने बताया कि जब भी स्कूल के लिए किताबें और कपड़े की जरूरत होती, वाशिंगटन ही वह सब लाते थे। इतना ही नहीं, सुंदर की स्कूल फीस भी वाशिंगटन ही भरते थे, क्योंकि हम काफी गरीब थे और ऐसे में वाशिंगटन सुंदर को आगे बढ़ाने में पीडी वाशिंगटन का ही बड़ा हाथ रहा था।

भारत के लिए कर चुके हैं डेब्यू

बता दें कि वाशिंगटन सुंदर ने 6 अक्टूबर 2016 को रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद 13 दिसंबर 2017 को उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पहला टी-20 मैच खेला था। साल 2017 में ही उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 13 दिसंबर को अपना वनडे डेब्यू भी किया था। 2017 से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले वॉशिंगटन सुंदर ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल खेला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+