बचपन के प्यार से गुपचुप रचाई थी शादी, फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस पर हार बैठे दिल, दिलचस्प है 'दादा' की लव स्टोरी

Happy Birthday Sourav Ganguly: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली 8 जुलाई को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने में सौरव गांगुली का बड़ा योगदान रहा है। भारतीय टीम को घर से बाहर जीत सौरव गांगुली की कप्तानी में ही मिलनी शुरू हुई थी। इससे पहले तक भारतीय टीम अपने घरेलू मुकाबले में ही जीत दर्ज कर पाती थी। विदेशी दौरे से अक्सर टीम को मायूस होकर ही लौटना पड़ता था।

गांगुली बतौर कप्तान रहे शानदार

साल 2000 में सौरव गांगुली पहली बार भारतीय टीम के कप्तान बने थे। इस दौरान भारतीय टीम कई तरह की मुश्किलों से गुजर रही थी। टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। ऐसे में सौरव गांगुली ने टीम की कमान को संभालने का काम किया और खिलाड़ियों को बेहतर करने के लिए मोटिवेट किया। इसके बाद गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया ने नई ऊचाईयों को छुआ।

Sourav Ganguly 1

बॉलीवुड एक्ट्रेस पर हार बैठे थे दिल

सौरव गांगुली एक समय बॉलीवुड एक्ट्रेस नगमा के प्यार में गिरफ्त थे। नगमा के साथ सौरव गांगुली के लव अफेयर के चर्चे हर जगह फैले हुए थे। सौरव गांगुली उस वक्त शादीशुदा थे। इसके बावजूद भी उनका नगमा के साथ अफेयर रहा था। हालांकि बाद में अपनी शादीशुदा जिंदगी को बचाने के लिए सौरव गांगुली नगमा से दूर हो गए थे।

गांगुली को मिली नगमा से दूर रहने की नसीहत

नगमा का असली नाम नंदिता अरविंद मोरारजी है। सौरव गांगुली के साथ नगमा के अफेयर के की शुरुआत साल 1999 के वर्ल्ड कप के दौरान हुई थी। इन दोनों को इसके बाद कई मौकों पर एक साथ देखा गया। सौरव गांगुली की वाइफ डोना गांगुली को जब इस रिश्ते की भनक लगी तो उन्होंने गांगुली को नगमा से दूर रहने की नसीहत दी।

गांगुली ने बचपन की दोस्त से की थी शादी

डोना सौरव गांगुली की बचपन की दोस्त थीं। साल 1997 में गांगुली ने डोना से शादी रचाई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो गांगुली और नगमा की बढ़ती नजदीकियों को देखते हुए डोना ने सौरव गांगुली से तलाक मांग ली थी। जिसके बाद सौरव गांगुली ने नगमा से दूर होकर अपनी शादीशुदा जिंदगी को बचाने का फैसला किया।

ऐसा रहा है करियर

सौरव गांगुली की क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में 113 टेस्ट मैच खेले, जिसमें से उन्होंने 7212 रन बनाए और 16 शतक जड़े। उन्होंने 311 वनडे मैचों में 11363 रन बनाए, जिसमें 22 शतक शामिल हैं। वनडे क्रिकेट में उन्होंने 72 अर्धशतक भी लगाए। गांगुली भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+