Happy Birthday Sachin Tendulkar: 49 साल के हुए सचिन तेंदुलकर
नई दिल्ली, 24 अप्रैल: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आज 49 साल के हो गए हैं। सचिन का जन्म 24 अप्रैल, 1973 को हुआ था। वे मुंबई में पैदा हुए, परिवार महाराष्ट्री था। सचिन इस समय मुंबई इंडियंस के बायो-बबल में मौजूद है, जो आईपीएल 2022 में है।
Recommended Video

सचिन के पिता रमेश तेंदुलकर एक जाने-माने मराठी नोवेलिस्ट थे और दिग्गज संगीतकार सचिन देव बर्मन के फैन थे। सचिन के ऊपर पिता की कई बातों का प्रभाव पड़ा। सचिन ने जब क्रिकेट से संन्यास लिया तब उनके नाम 200 टेस्ट, 100 इंटरनेशनल शतक, 32,357 इंटरनेशनल रन जैसे ना टूटने वाले रिकॉर्ड थे।
पाकिस्तान के खिलाफ मात्र 16 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले सचिन की प्रतिभा जल्द ही पता लग गई और उनको डॉन ब्रेडमैन के बाद क्रिकेट का सबसे महान बल्लेबाज बताया गया।

तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैचों में 15921 रन, 463 वनडे मैचों में 18426 रन बनाए। उन्होंने एक टी20 इंटरनेशनल भी खेला।
तेंदुलकर ही वह पहले बल्लेबाज थे जिन्होंने वनडे में पहला दोहरा शतक लगाया था। तब सचिन ने ग्वालियर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 24 फरवरी 2010 को 147 गेंदों र 200 रनों की नाबाद पारी खेली थी। सचिन के नाम छह वर्ल्ड कप खेलने का भी रिकॉर्ड है। उनको 2011 में विश्व खिताब उठाने का सपना मुंबई के वानखेड़े में पूरा होता मिला जब भारत ने धोनी की कप्तानी में श्रीलंका को मात दी थी।
सचिन ने अपने अंतिम और 200वां टेस्ट मैच वानखेड़े में ही खेला था, ये नवंबर 2013 की बात है जब भारत ने वेस्टइंडीज की टीम की मेजबानी की थी। सचिन ने आईपीएल में भी काफी हाथ आजमाए है। वे मुंबई इंडियंस से जुड़े रहे, इस फ्रेंचाइजी के लिए सचिन ने 78 मैचों में 2334 रन बनाए जिसमें 13 अर्धशतक शामिल थे।
सचिन के बर्थडे के महत्व पर मौजूदा परिस्थितियों का प्रभाव क्या ही पड़ेगा, लेकिन मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2022 में हुई दुर्गति के चलते इस सेलिब्रेशन में लग सकने वाले चार चांद फिलहाल दिखाई नहीं देंगे।












Click it and Unblock the Notifications