Happy Birthday: 'मेरी पत्नी के बारे में कुछ कहा तो गला काट दूंगा', जब लाइव मैच में हुआ था जमकर बवाल
Happy Birthday Glenn McGrath: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा लंबे समय तक क्रिकेट की दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी है। 9 फरवरी यानी कि शुक्रवार को ग्लेन मैक्ग्रा 54 साल के हो गए हैं। ग्लेन मैक्ग्रा ने क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में अपनी गेंदबाजी से कई बड़े रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है।
54 साल के हो गए हैं ग्लेन मैक्ग्रा
ग्लेन मैक्ग्रा 9 फरवरी 2024 को अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। ग्लेन मैक्ग्रा ने अपने इंटरनेशनल करियर में 900 से अधिक विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जब भी मुकाबला खेला जाता था तो ग्लेन मैक्ग्रा की परफॉर्मेंस पर फैंस की नजरें बनी रहती थी। सचिन तेंदुलकर और ग्लेन मैक्ग्रा के बीच एक रोमांचक जंग देखने को हमेशा मिलती रही है।

माना जाता था स्लेजिंग का बादशाह
क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में ग्लेन मैक्ग्रा का नाम भी शुमार हैं। ग्लेन मैक्ग्रा ने अपने टेस्ट करियर में कुल 563 विकेट चटकाए हैं। जबकि वनडे फॉर्मेट में उनके नाम 381 विकेट रहा है। ग्लेन मैक्ग्रा को स्लेजिंग का बादशाह कहा जाता था। ग्लेन मैक्ग्रा स्लेजिंग करने में काफी माहिर थे। वह अक्सर बड़े विरोधी बल्लेबाजों को अपनी बातों से उकसाते थे और फिर उनका ध्यान भंग कर विकेट चटका जाते थे।
लाइव मैच में दी गला काटने की धमकी
ग्लेन मैक्ग्रा ने एक बार लाइव मैच के दौरान कुछ ऐसा ही किया था। जिसकी वजह से वह मुकाबला सुर्खियों में आ गया था। साल 2003 में सेंट जॉन्स टेस्ट के दौरान ग्लेन मैक्ग्रा ने वेस्टइंडीज बल्लेबाज सरवन के खिलाफ स्लेजिंग की। लेकिन इसका जवाब देते हुए सरवन ने ग्लेन मैक्ग्रा की पत्नी के ऊपर कुछ टिप्पणी कर दिया। सरवन ने ग्लेन मैक्ग्रा की पत्नी को लेकर कुछ ऐसा कमेंट किया जिसे सुनकर मैक्ग्रा को काफी गुस्सा आ गया और उन्होंने लाइव मैच के दौरान ही सरवन के गला काटने की धमकी दे दी।
कैंसर की वजह से पत्नी की मौत
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उस टेस्ट के दौरान ही ग्लेन मैक्ग्रा की पत्नी को कैंसर हो गया था। सरवन की बात सुनकर ग्लेन मैक्ग्रा को इसलिए और भी ज्यादा गुस्सा आ गया। हालांकि मैच खत्म होने के बाद इन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच सुलह हो गई थी। मैक्ग्रा की पहली पत्नी जैन मेकर की साल 2008 में कैंसर की वजह से मौत हो गई थी। जिसके बाद मैक्ग्रा ने जैन के नाम को हमेशा जिंदा रखने के लिए कैंसर के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी। कुछ समय बाद उन्होंने दूसरी शादी भी कर ली।












Click it and Unblock the Notifications