गस एटकिंसन: विश्व कप 2023 के लिए इंग्लैंड का सरप्राइज पैकेज, जिसने 95 mph की रफ्तार से हैरान किया

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) ने विश्व कप 2023 के लिए अपने 15 सदस्यीय टीम में एक हैरान करने वाले नाम को शामिल किया है। ये हैं सरे के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन (Gus Atkinson), जिनको काउंटी चैंपियनशिप और द हंड्रेड में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद स्थान दिया गया है।

एटकिंसन अपनी तूफानी गति के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने द हंड्रेड में 95 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की और पिछले हफ्ते टूर्नामेंट में जोस बटलर जैसे महान टी20 बल्लेबाज को भी असहज कर दिया था।

Gus Atkinson

इसलिए सीमित अनुभव के बावजूद, एटकिंसन को लेकर इंग्लैंड ने एक बड़ा फैसला किया है। गस एटकिंसन ने 2020 में बॉब विलिस ट्रॉफी में सरे के लिए डेब्यू किया था। तब से, उन्होंने टी20 और लिस्ट ए मैचों में भी भाग लिया है, और धीरे-धीरे अपनी पहचान बना रहे हैं।

इन सब चीजों ने इस गेंदबाज को लेकर जो उत्सुकता पैदा की है, उसके चलते क्रिकेट प्रेमी एटकिंसन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुरुआत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, यह तय समय ही बताएगा कि यह फैसला इंग्लैंड के लिए फायदेमंद होगा या नहीं।

इंग्लैंड के नेशनल चयनकर्ता ल्यूक राइट ने एटकिंसन की क्षमताओं पर भरोसा जताया है। लेकिन इतिहास गवाह है इंग्लैंड के पास वास्ताविक तेज गेंद लंबे समय के लिए नहीं टिकते। कुछ हद तक स्टीवन हार्मिसन को छोड़कर अभी कोई वास्ताविक तेज गेंदबाज इंग्लैंड के लिए प्रभाव नहीं छोड़ पाया है।

ये भी पढ़ें- इस युवा भारतीय बल्लेबाज की प्रतिभा और प्रदर्शन से प्रभावित हुए रिकी पोंटिंग और नासिर हुसैन

गस एटकिंसन की तरह ही जोफ्रा आर्चर भी ऐसे ही 2019 के वर्ल्ड कप से पहले बिना ज्यादा अनुभव के लिए उस प्रतियोगिता में खिलाए गए थे और तब ये फैसला बहुत शानदार साबित हुआ था। लेकिन फिर ये गेंदबाज लगातार चोटों से जूझता रहा है। आर्चर ने 2019 में इंग्लैंड के खिताब जीतने वाले अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसमें उन्होंने 20 विकेट लिए थे और टूर्नामेंट में तीसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने थे।

आर्चर इस साल की टीम में जगह से चूक गए हैं, क्योंकि वह अभी भी चोट से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में गस एटकिंसन में लोग वो एक्स फैक्टर देखना चाहते हैं। उनके पास अपनी तेजी के अलावा एक बढ़िया रन-अप और तेज बाउंसर भी है। फिलहाल एक बात तो तय है कि, युवा तेज गेंदबाज के चयन ने प्रशंसकों के बीच उत्साह जरूर पैदा कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+