PBKS vs GT, Pitch Weather Report: आज के IPL में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट
PBKS vs GT, Pitch Weather Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 17वें सीजन का मैच नंबर 17 आज 4 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच जोरदार भिड़ंत होनी तय है। हाई-वोल्टेज एक्शन से पहले मैच की पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
टूर्नामेंट में जीटी और पीबीकेएस की जीत घरेलू मैदान पर हुई। इस बीच, पीबीकेएस ने टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ की लेकिन अब वह लगातार दो मैच हार गया है। अगर वे यहां हार गए तो प्लेऑफ की दौड़ में एक कदम पीछे हो जाएंगे। जीटी ने इस सीजन में अब तक खेले तीन में से दो मैच जीते हैं।

जीटी बनाम पीबीकेएस वेदर रिपोर्ट
गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) के मैच के दौरान गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इस दौरान ह्यूमिडिटी न्यूनतम 29 प्रतिशत रहेगी और हवा 13 किमी/घंटा की गति से चलेगी। मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं के बराबर है।
जीटी बनाम पीबीकेएस पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद की पिच एक मुश्किल पिच है जिसमें असमान उछाल है। गेंद सतह को अच्छी तरह पकड़ती है, जिससे शॉट लगाने में कठिनाई होती है। लेकिन ओस अपनी भूमिका निभा सकती है। इसलिए, यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का विकल्प चुन सकती है।
जीटी बनाम पीबीकेएस संभावित टीमें
गुजरात टाइटंस: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुबमन गिल (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, नूर अहमद, मोहित शर्मा, दर्शन नालकंडे।
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।
पंजाब किंग्स फुल टीम: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, रिले रोसौव, तनय त्यागराजन, विधाथ कावेरप्पा, हरप्रीत सिंह भाटिया, क्रिस वोक्स, ऋषि धवन, सिकंदर रजा, आशुतोष शर्मा, अथर्व तायडे, नाथन एलिस, शिवम सिंह, प्रिंस चौधरी, विश्वनाथ सिंह।
गुजरात टाइटंस फुल टीम: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, नूर अहमद, मोहित शर्मा, दर्शन नालकंडे, रविश्रीनिवासन साई किशोर, शरथ बीआर, मानव सुथार, अभिनव मनोहर, मैथ्यू वेड, केन विलियमसन, जयंत यादव, संदीप वारियर, शाहरुख खान, जोशुआ लिटिल, कार्तिक त्यागी, स्पेंसर जॉनसन, सुशांत मिश्रा।












Click it and Unblock the Notifications