GT vs MI, Pitch Weather Report: आज चंडीगढ़ में होगी रनों की बरसात या विकेटों की बौछार? जानें कौन पड़ेगा भारी
IPL 2025 के पहले नॉकआउट मुकाबले यानि एलिमिनेटर में आज दो चैंपियन टीमें आमने-सामने होंगी। एक तरफ होगी पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस (MI), तो दूसरी ओर गुजरात टाइटन्स (GT), जिसने 2022 में खिताब अपने नाम किया था। मुकाबला चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम (मुल्लांपुर) में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
इस मैच में हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा, जबकि जीतने वाली टीम क्वालिफायर-2 में जाएगी, जहां उसका सामना क्वालिफायर-1 में हारी टीम से होगा।

GT vs MI: दोनों टीम में हो सकते हैं बदलाव
मुंबई इंडियंस को अपने पिछले लीग मैच में हार का सामना करना पड़ा था, इसलिए आज प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव मुमकिन हैं। वहीं गुजरात को जोस बटलर की गैरमौजूदगी से झटका जरूर है, लेकिन टीम ने पूरे सीजन में दमखम दिखाया है। ऐसे में जो भी टीम आज के दबाव को बेहतर तरीके से हैंडल करेगी, जीत उसी की झोली में जाएगी।
MI vs GT, IPL 2025 Eliminator Pitch Report: आज के मैच की पिच रिपोर्ट
अब बात करते हैं पिच की। चंडीगढ़ की यह पिच तेज गेंदबाजों के लिए काफी सपोर्टिव मानी जाती है। इसी मैदान पर कुछ दिन पहले पंजाब किंग्स ने सिर्फ 113 रन बनाकर भी कोलकाता नाइट राइडर्स को रोक दिया था। पिच में बाउंस है और नई गेंद के साथ स्विंग भी देखने को मिल सकती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बैटिंग करना थोड़ा मुश्किल होता जाएगा। यही वजह है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है ताकि बाद में पिच के मिजाज का फायदा मिल सके।
MI vs GT, IPL 2025 Eliminator Weather Forecast: चंडीगढ़ की वेदर रिपोर्ट
वहीं मौसम की बात करें तो आज चंडीगढ़ में बादल छाए रह सकते हैं, जिससे गेंदबाजों को कुछ स्विंग मिल सकती है। शाम के वक्त तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, और ह्यूमिडिटी (Humidity) लगभग 43 फीसदी के करीब रहेगी। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है, इसलिए मैच के पूरे 20 ओवर खेले जाने की उम्मीद है।
गुजरात टाइटंस टीम: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, गेराल्ड कोएट्ज़ी, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, ईशांत शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, जयंत यादव, दासुन शनाका, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु।
मुंबई इंडियंस टीम: रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, चैरिथ असलांका, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार, कर्ण शर्मा, राज बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, रॉबिन मिंज, अर्जुन तेंदुलकर, रघु शर्मा, कृष्णन श्रीजीत। मुजीब उर रहमान, रिचर्ड ग्लीसन, रीस टॉपले।












Click it and Unblock the Notifications