GT vs CSK : गुजरात ने जीता टाॅस, पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला

पुणे । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022 के) 29वें मुकाबले में महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पुणे में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात लय में है, जबकि चेन्नई ने अपने आखिरी मैच में जीत हासिल कर हार का क्रम तोड़ा था।
हार्दिक पांड्या बाहर हैं, उनकी जगह राशिद खान ने गुजरात की कप्तानी संभाली। टाॅस जीतने के बाद राशिद ने कहा, ''हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हार्दिक के ग्रोइन एरिया में थोड़ी अकड़न थी, ऐसे में हम रिस्क नहीं लेना चाहते। वो आराम कर रहे हैं और उम्मीद है कि अगले मैच में वापसी करेंगे। सुपर एक्साइटेड, यह एक तरह का सपना है। इसलिए मैं जितना हो सके उतना सीखना चाहता हूं और अपना पूरा योगदान देना चाहता हूं। मैथ्यू वेड बाहर हैं और उनकी जगह साहा शामिल हुए हैं। अल्जारी जोसेफ भी शामिल हैं।''
टाॅस हारने पर चेन्नई के कप्तान रविंद्र जडेजा ने कहा, ''हम भी पहले गेंदबाजी करते, अगर टाॅस जीतते। अब हम बोर्ड पर अच्छा स्कोर बनाने और उन पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे। आखिरी मैच के बाद हमारे पास एक दिन का ब्रेक था। हमारे लिए वही टीम।
गुजरात ने 5 में से 4 मैच जीते हैं और केवल एक मैच हारे हैं। टीम फिलहाल 8 अंकों के साथ टॉप पर है। कप्तान हार्दिक पांड्या चाहेंगे कि जीत दर्ज कर प्लेऑफ का रास्ता आसान कर दिया जाए। वहीं चेन्नई के सामने बड़ी चुनाैती है जिसने 5 में से केवल 1 ही मैच जीता है। रवींद्र जडेजा की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन उतना दमदार नहीं रहा है। फिलहाल चेन्नई अंक तालिका में 9वें स्थान पर है।
यह भी पढ़ें- ये 4 खिलाड़ी कर सकते हैं टीम इंडिया में वापसी, IPL में मचा रहे धमाल

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI-
गुजरात : मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), शुभमन गिल, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी, यश दयाल
चेन्नई : रॉबिन उथप्पा, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, महेश थीक्षाना, मुकेश चौधरी।












Click it and Unblock the Notifications