Qualifier 1: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु या गुजरात टाइटंस! क्वालिफायर-1 में कौन बनेगा पंजाब किंग्स का अगला दुश्मन?
IPL 2025 के प्लेऑफ में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने क्वालीफायर-1 में अपनी जगह पहले ही पक्की कर ली है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने मुंबई इंडियंस (MI) को जयपुर में सात विकेट से हराकर लीग स्टेज 19 पॉइंट्स के साथ खत्म किया। अब पंजाब किंग्स का अगला मुकाबला क्वालिफायर-1 में किससे होगा, यह तय करना बाकी है- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) या गुजरात टाइटंस (GT)?
पंजाब किंग्स ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया है और 14 मैचों में 19 पॉइंट्स हासिल कर टॉप-2 में जगह बनाई। यह उनके लिए आईपीएल इतिहास में दूसरी बार है जब उन्होंने लीग स्टेज के बाद क्वालिफायर-1 के लिए क्वालीफाई किया है।

पंजाब को पहली बार यह उपलब्धि IPL 2014 में मिली थी। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस का टॉप-2 का सफर खत्म हो गया, जिन्होंने 16 पॉइंट्स के साथ लीग खत्म किया।
RCB या GT- कौन बनेगा PBKS का क्वालिफायर-1 का विरोधी?
गुजरात टाइटंस 18 पॉइंट्स लेकर प्लेऑफ की दौड़ में दूसरे नंबर पर हैं, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास 19 पॉइंट्स तक पहुंचने का मौका है। उनका अगला मैच आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ है।
अगर RCB इस मुकाबले में जीतते हैं, तो वे पंजाब किंग्स के साथ क्वालीफायर-1 में भिड़ेंगे। वहीं, अगर RCB हारते हैं, तो क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस का सामना पंजाब से होगा। यह मैच 29 मई को मुल्लांपुर में खेला जाएगा।
प्लेऑफ की राह और आगे की रणनीतिया
पंजाब किंग्स ने इस सीजन अपना दबदबा दिखाया है, खासकर उनकी बल्लेबाजी ने टीम को मजबूत किया है। अब क्वालिफायर-1 में उनका सामना या तो RCB से होगा या GT से होगा, दोनों ही टीमें खतरनाक हैं। RCB की जीत उन्हें टॉप-2 में बनाए रखेगी, जबकि GT भी काफी मजबूत विपक्षी साबित हो सकती है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला प्लेऑफ की रोमांचक जंग में नया मोड़ ला सकता है।












Click it and Unblock the Notifications