GT vs RR: राजस्थान और गुजरात के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला आज, जानें कौन जीतेगा आरआर बनाम जीटी का मैच

IPL: अपने पिछले मुकाबलों में मिली हार के बाद राजस्थान रॉयल्स आज मैच नंबर 48 में गत चैंपियन गुजरात टाइटन्स की मेजबानी करेगी। संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स ने अब तक नौ मैचों में से पांच में जीत दर्ज की है।

GT vs RR

IPL 2023, RR vs GT: आईपीएल का 48वां मैच राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच 5 मई, शुक्रवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। आरआर को अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। यशस्वी जायसवाल (124) की शतकीय पारी के साथ आरआर ने 212 रनों का विशाल स्कोर किया, लेकिन कैमरन ग्रीन (44), सूर्यकुमार यादव (55) और टिम डेविड (45*) के शानदार प्रदर्शन के साथ एमआई ने 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया था।

वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस को अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। कम स्कोर वाले रोमांचक मुकाबले में डीसी ने पहली पारी में आठ विकेट के नुकसान पर 130 रन का स्कोर किया। डीसी के निचले क्रम के बल्लेबाज अमन खान (51) और रिपल पटेल (23) ने लड़खड़ाती टीम को संभालने का काम किया था। हालांकि, अंतिम ओवर में गुजरात को जब जीत के लिए 12 रन चाहिए थे, तो ईशांत शर्मा ने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर लक्ष्य को बचाने का काम किया।

गुजरात बनाम राजस्थान हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन मैच जीतेगा ये जानने के लिए दोनों टीमों के हेड-टू-हेड मुकाबलों पर नजर डालते हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक चार बार आमना-सामना हुआ है। पिछले सीजन (2022) में कुल 3 बार आमना-सामना हुआ था। इस दौरान तीनों मैच गुजरात ने जीते थे। आईपीएल 2023 के पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी।

अंकतालिका में क्या है दोनों टीमों की स्थिति
दोनों टीमों की अंकतालिका में स्थिति पर बात करें तो यहां गुजरात टाइटंस सबसे ऊपर यानी पहले स्थान पर विराजमान है। जीटी ने 9 मैचों में 6 में जीत दर्ज की है, जबकि 3 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं आरआर की बात करें तो संजू सैमसन की टीम 10 अंकों के साथ चौथे स्थाव पर है। आरआर ने अपने 9 मैचों में पांच में जीत और चार मैचों में हार का सामना किया है।

गुजरात के खिलाफ राजस्थान को गेंदबाजी में करना होगा सुधार
दिल्ली के खिलाफ मैच से सबक लेते हुए गुजरात अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना चाहेगी। ऐसे में टीम आज एक नई रणनीति के साथ मैदान पर नजर आ सकती है। वहीं दूसरी ओर राजस्थान का बल्लेबाजी विभाग लय में है, लेकिन गेंदबाजी में सुधार की आवश्यकता है। टीम को पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, क्योंकि तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, ऑलराउंडर जेसन होल्डर, स्पिनर युज्वेंद्रा चाहल और कुलदीप सेन ने किफायती गेंदबाजी करने में नाकाम साबित हुए। फिलहाल, राजस्थान के खिलाफ गुजरात मुकाबला अपने नाम कर सकती है।

राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम
देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर, शिमरोन हेटमेयर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, जो रूट, संजू सैमसन (कप्तान), केसी करियप्पा, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, केएम आसिफ प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, मुरुगन अश्विन, युजवेंद्र चहल, एडम ज़म्पा, रविचंद्रन अश्विन, आकाश वशिष्ठ, जेसन होल्डर, अब्दुल पीए।

ये भी पढ़ें-GT vs RR: जयपुर में राजस्थान को मात देना गुजरात के लिए नहीं होगा आसान, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

Recommended Video

    IPL 2023: Hardik Pandya ने Delhi के खिलाफ खेली कप्तानी पारी, लेकिन पारी हो गई खराब | वनइंडिया हिंदी

    गुजरात टाइटंस की पूरी टीम
    हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साईं सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नलकंडे, जयंत यादव, आर साई किशोर, नूर अहमद, शिवम मावी, जोशुआ लिटिल, केन विलियमसन, मोहित शर्मा, उर्विल पटेल, केएस भरत, ओडियन स्मिथ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+