'एक ऐसा कप्तान जो...,' गुजरात बनाम राजस्थान मैच से पहले मोहम्मद कैफ ने की हार्दिक पांड्या की जमकर तारीफ
GT vs RR, IPL 2023: आईपीएल के डबल-हेडर में आज दिन का दूसरा मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। जीटी (GT) बनाम आरआर (RR) का मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 से शुरू होगा।

IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन में गुजरात टाइटंस का शानदार प्रदर्शन जारी है। मोहाली में शिखर धवन की पंजाब किंग्स को हराकर जीटी ने शानदार वापसी की है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की अगुवाई में गुजरात आज आईपीएल के 23वें मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगी। टाइटंस आज आईपीएल 2023 के स्टैंडिंग में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाने की उम्मीद के साथ मैदान पर नजर आएगी। इस बीच पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कप्तान पांड्या की जमकर प्रशंसा की है।
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात ने उठाई ट्रॉफी
हरफनमौला पांड्या की अगुआई में गुजरात टाइटंस ने पिछले साल अपने डेब्यू सीजन में ट्रॉफी उठाई थी। आईपीएल 2022 के फाइनल मैच में पांड्या की जीटी टीम ने आरआर को हरा दिया था। दिलचस्प बात यह है कि आरआर के खिलाफ जीटी का नाबाद रिकॉर्ड, जब आज शाम शाढ़े सात बजे दोनों टीमों के बीच नए सीजन की पहली भिंड़त होगी। आरआर के खिलाफ अपने पिछले तीन मैचों में जीटी ने शानदार जीत दर्ज की है। ऐसे में आज इस रिकॉर्ड को बरकरार रखना कप्तान के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
गुजरात बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच से पहले कैफ ने की पांड्या की प्रशंसा
गुजरात और राजस्थान रॉयल्स के मैच से पहले कैफ ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कप्तान पांड्या की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि, 'हार्दिक पांड्या एक ऐसे कप्तान हैं जो आगे देखते हैं, और अतीत पर ध्यान नहीं देते हैं। वे मैच हार गए और इससे उबर भी गए। अब वे एक नए मैच के लिए तैयार हैं। यह टीम काफी सकारात्मक है। यह टीम अपनी गति को बनाए रखना चाहती है, क्योंकि जब आप खिताब का बचाव करने के लिए खेल रहे होते हैं, तो आपको उस गति की आवश्यकता होती है।'
पंजाब के खिलाफ मिली जीत गुजरात को काफी महंगी साबित हुई है, ऐसा इसलिए क्योंकि इसी मैच के दौरान कप्तान हार्दिक पांड्या पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। गुजरात टाइटंस की ओर से मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या पर जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल की आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन करने पर सीजन का पहला जुर्माना पांड्या पर लगाया गया है। फिलहाल, तीन जीत और एक हार के साथ पांड्या की जीटी टीम आईपीएल 2023 की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है।
वहीं दूसरी ओर भारत के पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान ने संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2023 में खिताब के मजबूत दावेदारों में से एक के रूप में स्वीकार किया। पठान ने कहा कि, 'राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2023 में एक बहुत मजबूत टीम दिख रही है। यह टीम इस सीजन में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। उनकी बल्लेबाजी बहुत मजबूत दिखती है। उनके पास गुणवत्ता वाले गेंदबाज हैं। संजू सैमसन एक महान कप्तान की तरह टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications