GT vs PBKS: पंजाब किंग्स की धमाकेदार जीत के चार हीरो, गुजरात को घर में घुसकर चटाई धूल

GT vs PBKS, IPL 2025: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को एक रोमांचक मुकाबले में 11 रन से हरा दिया है। इस हाई स्कोरिंग मैच में पंजाब किंग्स का दबदबा देखने को मिला। पंजाब ने गुजरात को उसके घर में मात दे दी है। पंजाब की इस जीत में कई हीरो रहे लेकिन चार ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्होंने मैच को पूरी तरह से गुजरात से छीनने का काम किया।

श्रेयस अय़्यर ने बनाए नाबाद 97 रन (GT vs PBKS, IPL 2025)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से जोरदार फॉर्म में चल रहे श्रेयस अय्यर ने आईपीएल का आगाज भी धमाकेदार अंदाज में की। पंजाब के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 42 गेंदों पर 5 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 97 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रेयस अय्यर की इस पारी की बदौलत पंजाब ने गुजरात के सामने एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। पंजाब ने गुजरात के हाथों से मुकाबले को दूर कर दिया।

GT vs PBKS 1

प्रियांश आर्य ने दिखाया दम

गुजरात टाइटंस के खिलाफ 204 के स्ट्राइक रेट से प्रियांश आर्य ने 23 गेंदों में 47 रन ठोके, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे। प्रियांश आर्य ने आईपीएल के डेब्यू मैच में अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत लिया। हालांकि, वह महज तीन रन से अर्धशतक से चूक गए और राशिद खान की बेहतरीन गेंद पर आउट हो गए। लेकिन प्रियांश आर्य ने आईपीएल में पर अपनी छाप छोड़ने में सफलता हासिल की।

शशांक सिंह ने बिखेरा जलवा

शशांक सिंह ने 16 गेंदों गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 44 रन बनाए। उन्होंने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर 20वें ओवर में स्ट्राइक अपने पास रखी और अंतिम ओवर में दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। अय्यर 42 गेंदों का सामना करते हुए 97 रन बनाए जिसमें नौ छक्के और पांच चौके शामिल रहे। शशांक की वजह से वह शतक बनाने से चूक गए लेकिन रन ज्यादा बनने के कारण टीम मैच जीत गई।

अर्शदीप सिंह ने किया कमाल

पंजाब किंग्स की जीत के हीरो अर्शदीप सिंह भी रहे। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके साथ ही राहुल तेवतिया को अंतिम ओवर में रन आउट कर पंजाब को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+