GT vs MI: गुजरात के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, जानें प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस की टीम पिछले मैच में पंजाब से हार का सामना करने के बाद आज गुजरात टाइटंस से भिड़ने जा रही है। यहां होने वाले मैच में अगर मुंबई को फिर जीत की राह पर लौटना है तो उसे डेथ ओवरों की गेंदबाजी में सुधार करना होगा।

IPL 2023, GT vs MI: आईपीएल के 35वें मैच में आज डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस का सामना मुंबई इंडियंस से हो रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच रोचक भिड़ंत होने जा रही है। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली जीटी वर्तमान में छह मैचों में चार जीत और दो हार के साथ स्टैंडिंग में चौथे स्थान पर है, जबकि एमआई छह मैचों में तीन जीत और छह अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। फिलहाल, मैच शुरू हो चुका है, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है, जीटी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है।
गुजरात के खिलाफ मुंबई को गेंदबाजी में करना होगा सुधार
दरअसल, मुंबई इंडियंस की 16वें सीजन में बेशक खराब शुरुआत हुई थी, लेकिन इसके बाद टीम ने लगातार जीत की हैट्रिक लगाई थी, हालांकि, रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई को शनिवार को पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ 13 रन से हार का सामना करना पड़ा। पीबीकेएस के खिलाफ मुंबई के गेंदबाजों ने अंतिम पांच ओवर में जमकर रन लुटाए। इन ओवर में कुल 96 रन दिए, जिसके चलते पंजाब आठ विकेट पर 214 रन बनाने में सफल रही।
गुजरात टाइटंस ने अपने पिछले मैच में लखनऊ (LSG) को सात विकेट से मात दी थी। आज के मुकाबले में स्पिन गेंदबाज राशिद खान के गेंदबाजी टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है, वहीं दूसरी ओर मुंबई के अनुभवी स्पिन बॉलर पीयूष चावला लगातार शानदार परफॉर्म में चल रहे हैं। इसके अलावा अर्जुन तेंदुलकर पर सभी की निगाहें रहेंगी, क्योंकि पंजाब के खिलाफ उन्होंने 4 ओवरों में 48 रन दिए थे। फिलहाल, मुकाबला जो भी टीम जीते लेकिन मैच काफी रोमांचक होने वाला है।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), वी शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहलु तेवतिया, एम शर्मा, आर खान, एम शमी, एन अहमद।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टीम डेविड, के कार्तिकेय सिंह, नेहाल वडेरा, रिले मेरेडिथ, पीयूष चावला, अर्जुन तेंदुलकर, जेसन बेहरेनडॉर्फ।
मुंबई इंडियंस फुल स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहाल वढेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रिले मेरेडिथ, रमनदीप सिंह, कुमार कार्तिकेय , शम्स मुलानी, विष्णु विनोद, डुआन जानसन, संदीप वारियर, जोफ्रा आर्चर, आकाश मधवाल, अरशद खान, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, राघव गोयल।
गुजरात टाइटंस की फुल स्क्वाड
हार्दिक पांड्या (कप्तान) रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल, विजय शंकर, शिवम मावी, जयंत यादव, अभिनव मनोहर, श्रीकर भरत, प्रदीप सांगवान, मैथ्यू वेड, दासुन शनाका, ओडियन स्मिथ, रविश्रीनिवासन साई किशोर, यश दयाल, दर्शन नालकंडे, उर्विल पटेल, नूर अहमद।












Click it and Unblock the Notifications