MI vs GT: गुजराज और मुंबई के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करेंगे ये खिलाड़ी
IPL आज के मैच में मुंबई इंडियंस की टीम गुजरात टाइटंस का सामना करेगी। मुंबई को इस मुकाबलों को अपने नाम करने के लिए डेथ ओवरों की गेंदबाजी पर अतिरिक्त ध्यान देना होगा। एमआई पिछले मैच में पंजाब किंग्स से हारी थी।

IPL 2023, GT vs MI: आईपीएल में आज मैच नंबर-35, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों का आमना-सामना अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने अपने पहले छह मैचों में से तीन में हार का सामना किया है और वर्तमान में अंक तालिका में सातवें स्थान पर है, जबकि हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली टीम ने छह मैचों में चार जीत के साथ सीजन की शानदार शुरुआत की थी। आइए जानते आज कौन से खिलाड़ी तूफानी बल्लेबाजी कर सकते हैं।
शुभमन गिल
गुजरात टाइटंस के तूफानी बल्लेबाज शुभमन गिल के बल्ले से लगातार रनों की बरसात हो रही है। गिल ने 6 मैचों में अब तक 228 रन बना दिए हैं। गिल इस समय जीटी के प्रमुख रन-स्कोरर हैं। इस सीजन में उनका बल्लेबाजी औसत 38 का है और साथ ही उनके नाम पर कुछ अर्द्धशतक भी हैं। बड़ी बात ये है कि जीटी के लिए गिल ओपनिंग करते हैं जिससे उन्हें स्कोर करने के लिए अधिकतम गेंदें खेलने को मिलती हैं। इसके अलावा वे मैचों में शानदार बल्लेबाजी भी कर रहे हैं। आज के मैच में उम्मीद है कि गिल अपनी टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
तिलक वर्मा
आईपीएल के 16वें सीजन में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा वर्तमान में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक 217 रन अपने नाम कर लिए हैं। फिलहाल, तिलक वर्मा शानदार फॉर्म में हैं और उनके बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं। एमआई के लिए रन बनाने वालों में तिलक वर्मा का नाम सबसे ऊपर आता है। ऐसे में आज के मुकाबले में पूरी उम्मीद है कि ये युवा खिलाड़ी बल्ले से मैच का रुख बदल सकता है।
सूर्यकुमार यादव
मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आखिरकार अपनी शानदार फॉर्म में वापसी कर चुके हैं। पहले उन्होंने केकेआर के खिलाफ अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 25 गेंद में 43 रन की कप्तानी पारी खेली, इसके बाद पंजाब किग्स के खिलाफ धुआंधार पारी खेली। उन्होंने पीबीकेएस के खिलाफ 26 गेंद पर 57 रन की आतिशी पारी खेलकर साबित कर दिया की टीम के लिए वह क्या महत्व रखते हैं। ऐसे में आज जीटी बनाम एमआई मैच में एक बार फिर मिस्टर 360 के बल्ले से कमाल देखने को मिल सकता है
मुंबई इंडियंस फुल स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहाल वढेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रिले मेरेडिथ, रमनदीप सिंह, कुमार कार्तिकेय , शम्स मुलानी, विष्णु विनोद, डुआन जानसन, संदीप वारियर, जोफ्रा आर्चर, आकाश मधवाल, अरशद खान, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, राघव गोयल।
गुजरात टाइटंस की फुल स्क्वाड
हार्दिक पांड्या (कप्तान) रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल, विजय शंकर, शिवम मावी, जयंत यादव, अभिनव मनोहर, श्रीकर भरत, प्रदीप सांगवान, मैथ्यू वेड, दासुन शनाका, ओडियन स्मिथ, रविश्रीनिवासन साई किशोर, यश दयाल, दर्शन नालकंडे, उर्विल पटेल, नूर अहमद।












Click it and Unblock the Notifications