IPL: अहमदाबाद में क्वालीफायर-2 के हाई-वोल्टेज मैच के लिए तैयार हैं GT और MI, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

GT vs MI Qualifier 2: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज जीटी और एमआई के बीच भिड़त होने जा रही है। आईपीएल 2023 के क्वालीफायर 2 में दोनों टीमें एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर नजर आ सकती हैं।

GT vs MI

IPL 2023, GT vs MI Qualifier 2: आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच क्वालीफायर-2 का मैच शुक्रवार, 26 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। जीटी इस सीजन में 14 मैचों में से दस जीत के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर है, जबकि एमआई ने 14 में से आठ मैच जीते और पॉइंट्स टैली में चौथे स्थान पर है। आइए जानते हैं GT बनाम MI के मैच से पहले अहमदाबाद की पिच और वेदर रिपोर्ट।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच अब तक बल्लेबाजी के लिए काफी मददगार रही है। यहां नई गेंद से गेंदबाजों को भी थोड़ी मदद मिली है। यह पिच स्पिनरों के लिए सपोर्टिव नहीं है। हालांकि, राशिद खान और पीयूष चावला अपनी जादुई गेंदबाजी से असंभव को संभव बनाने की क्षमता रखते हैं। बाउंड्री बड़ी होने के कारण छक्के थोड़े कम ही देखने को मिल सकते हैं।

अहमदाबाद में कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार को अहमदाबाद अधिकतम तापमान 42 डिग्री के रहने की संभावना है। हालांकि, मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। शुक्रवार को अहमदाबाद का मौसम साफ होने की उम्मीद है। मैच के दौरान हवा की गति 19 किमी/घंटा रहने की संभावना है।

गुजरात टाइटंस की फुल स्क्वाड
हार्दिक पंड्या (कप्तान), श्रीकर भरत, अल्जारी जोसेफ, जोशुआ लिटिल, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, दर्शन नलकंडे, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, उर्विल पटेल, राशिद खान, रिद्धिमान साहा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, साई सुदर्शन, प्रदीप सांगवान, विजय शंकर, मोहित शर्मा, शिवम मावी, शुभमन गिल, ओडियन स्मिथ, राहुल तेवतिया, मैथ्यू वेड, जयंत यादव, यश दयाल, दासुन शनाका।

ये भी पढ़ें- IPL 2023: पीयूष चावला की गेंदबाजी के कायल हुए हरभजन सिंह, बताया विकेट लेने का अमेजिंग सॉफ्टवेयर

मुंबई इंडियंस की फुल स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), अरशद खान, जेसन बेहरेनडॉर्फ, देवाल्ड ब्रेविस, पीयूष चावला, टिम डेविड, राघव गोयल, कैमरून ग्रीन, ईशान किशन, डुआन जानसन, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, शम्स मुलानी, रमनदीप सिंह, ऋतिक शौकीन, ट्रिस्टन स्टब्स, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, सूर्यकुमार यादव, संदीप वारियर, रिले मेरेडिथ, क्रिस जॉर्डन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+