GT vs MI: गुजरात टाइटंस की जीत के तीन हीरो, मुंबई ने टेक दिए घुटने, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
GT vs MI Indian Premier League 2025: गुजरात टाइंटस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ दमदार तरीके से जीत हासिल की। शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने मुंबई के खिलाफ बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया। इसके बाद बतौर कप्तान भी उन्होंने मैदान पर कुछ अच्छे फैसले लिए। मुंबई अब तक आईपीएल में गुजरात के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीत हासिल नहीं कर सकी है। इस हार के साथ मुंबई ने शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
साई सुदर्शन ने जड़ा अर्धशतक (GT vs MI Indian Premier League 2025)
गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन ने अर्धशतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात को कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने जबरदस्त शुरुआत दिलाई। दोनों पहले विकेट के लिए 51 गेंदों में 75 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद सुदर्शन ने जोस बटलर (39) के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 51 रन की पार्टनरशिप की। साई सुदर्शन ने गुजरात के लिए सबसे अधिक 63 रन बनाए।

मोहम्मद सिराज ने बिखेरा जलवा
आउट ऑफ फॉर्म चल रहे मोहम्मद सिराज ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी लय हासिल की। मोहम्मद सिराज ने पहले ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा क बोल्ड किया। सिराज ने शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए मुंबई को दूसरा झटका दिया। सिराज ने रोहित शर्मा के बाद रियान रिक्लेटन को भी बोल्ड किया। मुंबई की टीम को दोहरा झटका देकर गुजरात ने मैच में पकड़ बना ली।
प्रसिद्ध कृष्णा ने किया कमाल
प्रसिद्ध कृष्णा ने तिलक वर्मा को आउट कर मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका दिया है। तिलक और सूर्यकुमार मुंबई को जीत की ओर ले जा रहे थे, तभी प्रसिद्ध कृष्णा इस साझेदारी को तोड़ने का काम किया। सूर्यकुमार अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक लगाने के करीब थे, लेकिन 28 गेंदों पर एक चौका और चार छक्कों की मदद से 48 रन बनाने के बाद वह प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हो गए।












Click it and Unblock the Notifications