IND vs SL: शुरू हो गया गौतम गंभीर युग, श्रीलंका में संजू सैमसन सहित पूरी टीम को दिये खास टिप्स

IND vs SL: भारतीय टीम सफेद गेंद सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका पहुँच गई है। गौतम गंभीर की कोचिंग में पहली बार टीम इंडिया किसी दौरे पर गई है। इसके अलावा सबसे छोटे प्रारूप में सूर्यकुमार यादव कप्तानी करेंगे। उनको कप्तान नियुक्त किया गया है। 20 ओवर फ़ॉर्मेट में तीन मैच होंगे।

सबसे पहले भारतीय टीम टी20 सीरीज में खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। टीम इंडिया ने अभ्यास सेशन में हिस्सा लिया। इस दौरान कोच गौतम गंभीर टीम के साथ दिखे। वह कोचिंग के दौरान टीम के कुछ प्लेयर्स को टिप्स देते हुए भी दिखाई दिए। एक वीडियो सामने आया है।

gautam gambhir

गौतम गंभीर ने संजू सैमसन के साथ भी बातचीत की है। इससे कयास लगाये जा रहे हैं कि सैमसन को अब शायद नियमित अंतराल पर मौके मिलते रहेंगे। सूर्यकुमार यादव ने टीम के साथियों के साथ बात की। भारतीय टीम के खिलाडी अभ्यास सेशन के दौरान काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं।

इस सेशन के साथ ही गौतम गंभीर का युग शुरू हो गया और राहुल द्रविड़ का दौर समाप्त हो गया। द्रविड़ ने टीम को बड़ी उपलब्धि के साथ अलविदा कह दिया। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज में टी20 वर्ल्ड कप जीतकर द्रविड़ के हाथों में थमा दिया था।

अब गौतम गंभीर के साथ टीम इंडिया का प्रदर्शन देखने लायक होगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम दूसरी बार किसी विदेश दौरे पर आई है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में हिस्सा लिया था। उस दौरान सीरीज बराबरी पर समाप्त हुई थी।

उधर टी20 क्रिकेट में हसारंगा द्वारा कप्तानी से इस्तीफ़ा देने के बाद श्रीलंका ने भी अपना नया कप्तान बनाया है। चरित असलंका को टीम की बागडोर सौंपी गई है। उनके लिए भी मजबूत भारतीय टीम के सामने कप्तानी करना एक बड़ी चुनौती रहेगी। हालांकि उनके पास घरेलू मैदानों पर खेलने का फायदा निश्चित रूप से रहने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+