गौतम गंभीर 3 लेफ्ट हैण्ड बल्लेबाजों के आइडिया पर भड़के, जानें उन्होंने कौन सी बड़ी बात कही

Gautam Gambhir: वर्ल्ड कप में टीम इंडिया में तीन लेफ हैण्ड बल्लेबाजों की बातें काफी हो रही हैं। मिडिल ऑर्डर में कॉम्बिनेशन के लिए ऐसा होना अहम माना जा रहा है लेकिन गौतम गंभीर की राय इससे अलग है। गौतम गंभीर ने कहा कि तीन लेफ्ट हैण्ड बल्लेबाजों को लेकर बहस ही नहीं होनी चाहिए।

रवि शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत में तीन लेफ्ट हैण्ड बल्लेबाजों को रखने की बात कही थी। गंभीर का मानना है कि तिलक वर्मा को टीम में लेने पर मैच भी देने चाहिए। उनका प्रदर्शन अन्य खिलाड़ियों की तुलना में अच्छा रहता है, तो निश्चित रूप से टीम में भी उनको शामिल किया जाना चाहिए।

gautam gambhir

गंभीर ने कहा कि तीन लेफ्ट हैण्ड बल्लेबाजों की बहस करना बेकार है। गंभीर ने कहा कि राईट और लेफ्ट की बात ही नहीं है। क्वालिटी ज्यादा मायने रखती है। जब गुणवत्ता देखी जाती है, तो यह नहीं होता कि तीन लेफ्ट हैण्ड बल्लेबाज रखने हैं। गंभीर का कहना है कि प्रदर्शन देखना चाहिए, भले ही बल्लेबाज राईट हैण्ड हो या लेफ्ट हैण्ड हो।

गंभीर ने कहा कि श्रेयस अय्यर और केएल राहुल अच्छी फॉर्म में होते हैं, तो वर्ल्ड कप टीम में शामिल किये जाने चाहिए। उसमें यह नहीं देखना चाहिए कि किसी लेफ्ट हैण्ड को रखना है। मुझे नहीं लगता कि तीन लेफ्ट हैण्ड की बातों को लेकर बहस भी होनी चाहिए। अगर ऐसा है, तो यशस्वी जायसवाल और अन्य लेफ्ट हैण्ड बल्लेबाजों के बारे में कौन सोचेगा?

गौरतलब है कि मिडिल ऑर्डर में लेफ्ट हैण्ड बल्लेबाज को रखने की बहस देखने को मिल रही है। वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में मजबूत खब्बू बल्लेबाज को रखने की मांग कुछ एक्सपर्ट्स ने रखी है। एशिया कप के लिए तिलक वर्मा को टीम में शामिल किया गया है।

अक्षर पटेल और रविन्द्र जडेजा टीम की प्लेइंग इलेवन में होते हैं, तो तीसरे लेफ्ट हैण्ड बल्लेबाज तिलक वर्मा हो सकते हैं। उनको तभी लाया जा सकेगा जब अय्यर और केएल राहुल में से कोई एक टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर होगा। एशिया कप के बाद वर्ल्ड कप टीम की स्थिति ज्यादा साफ़ होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+