गौतम गंभीर ने भगदड़ मामले पर लगाई RCB को फटकार, इंग्लैंड दौरे पर बुमराह के मैचों पर बड़ी प्रतिक्रिया
Gautam Gambhir: सीनियर प्लेयर्स के बगैर भारतीय टीम अब इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। टीम इंडिया नए कप्तान शुभमन गिल के साथ भारतीय टीम को खेलने के लिए इंग्लैंड जाना है। आधे प्लेयर्स जा चुके हैं और बचे हुए खिलाड़ी कोच गौतम गंभीर के साथ जाएंगे।
सीरीज के लिए जाने से पहले गौतम गंभीर और शुभमन गिल की प्रेस वार्ता हुई। इसमें टीम इंडिया की नई किट लॉन्च की गई। गंभीर ने आरसीबी के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ के बारे में बयान दिया और खुलकर अपनी बात रख दी।

बुधवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ को लेकर गौतम गंभीर ने कहा कि जब तैयारी नहीं थी, तो इस तरह का आयोजन करना ही नहीं था। इस तरह की चीजों के लिए जिम्मेदार होना होगा। फैन्स उत्साहित हो जाते हैं लेकिन हम छोटे बच्चों को नहीं खो सकते।
बुमराह शायद इंग्लैंड में पांच टेस्ट नहीं खेलकर तीन ही मैच खेलेंगे। इसे लेकर गंभीर ने कहा कि अभी तय नहीं है कि वह किन मैचों में खेलने वाले हैं हमने सीरीज के लिए कई गेंदबाजों का चयन किया है लेकिन बुमराह जैसे गेंदबाज की जगह ले पाना मुश्किल काम है।
टीम कॉम्बिनेशन पर Gautam Gambhir का बयान
इसके अलावा जीतने की संभावना और टीम कॉम्बिनेशन को लेकर गौतम गंभीर ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट ऐसा प्रारूप है, जहां जीत सिर्फ 20 विकेट लेने पर ही मिलती है। हम प्लेइंग इलेवन में जीत दिलाने वाले लोगों को ही शामिल करने वाले हैं। करुण नायर ने हाल ही में इंग्लैंड में जाकर इंडिया ए के लिए डबल सेंचुरी मारी, गंभीर ने कहा कि टीम में काउंटी खेला हुआ प्लेयर होना अच्छा है लेकिन हम एक-दो मैचों में उनको नहीं आंकेंगे।
Gautam Gambhir ने श्अरेयस य्यर के लिए क्या कहा?
श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है, इस पर गौतम गंभीर ने बेहद कम शब्दों में अपनी बात रखी और कहा कि टीम में हम सिर्फ 18 प्लेयर ही चुन सकते हैं। उनकी बातों से पता चलता है कि श्रेयस अय्यर के लिए जगह खाली नहीं थी।
गौरतलब है कि इंग्लैंड दौरे पर भारत की टीम पहला मैच 20 जून को लीड्स में खेलेगी। इससे पहले एक वॉर्म अप गेम भी खेला जाना है। 13 जून को यह वॉर्म अप गेम केंट काउंटी ग्राउंड पर होगा।












Click it and Unblock the Notifications