'गौतम गंभीर को फोन पर कोहली से मांगनी चाहिए माफ़ी,' पाकिस्तानी खिलाड़ी का बयान

Ahmed Shehzad on Kohli and Gambhir: आईपीएल के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच कहासुनी देखने को मिली थी। लखनऊ और आरसीबी के मैच के बाद दोनों के बीच बहस हो गई थी। इस घटना ने सोशल मीडिया पर काफी तूल पकड़ा था। एक दूसरे के फैंस भी भिड़ गए थे।

पाकिस्तान के खिलाड़ी अहमद शहजाद ने इस घटना को लेकर अब अपनी प्रतिक्रिया दी है। शहजाद ने एक बड़ी बात कहते हुए गौतम गंभीर को माफी मांगने की सलाह तक दी है। उनका कहना है कि विराट कोहली को कॉल कर गौतम गंभीर को माफी मांगनी चाहिए।

virat kohli and gautam gambhir

नादिर अली के पॉडकास्ट पर बोलते हुए अहमद शहजाद ने कहा कि इस बारे में बोलना मेरा काम नहीं है लेकिन मैं इतना कहना चाहूंगा की गौतम गंभीर की गलती है, उनको अपना बड़प्पन दिखाना है तो विराट कोहली को फोन कर माफी मांगनी चाहिए। मैं गलत भी हो सकता हूं लेकिन सिर्फ अपनी राय दे रहा हूं।

शहजाद ने आगे कहा कि अगर गौतम गंभीर ऐसा कर लेते हैं तो हम समझेंगे कि वह बड़े इंसान हैं और विराट कोहली से प्यार करते हैं। किस तरह उन्होंने विराट कोहली को एक बार अपना प्लेयर ऑफ द मैच दे दिया था।

गंभीर और कोहली के बीच हुई लड़ाई को लेकर शहजाद ने कहा कि अगर बाहर से हम देखते हैं तो यह काफी खराब दिख रहा था। मैंने अपने जीवन में ऐसा कभी भी नहीं देखा कि टीम मैनेजमेंट का कोई सदस्य झगड़े के बीच में कूद गया। मैंने इस तरह की घटना कभी नहीं देखी।

शहजाद ने तो यहां तक कह दिया कि शायद गौतम गंभीर को विराट कोहली की उपलब्धियों से जलन होगी। इस वजह से शायद उन्होंने झगड़ा किया होगा। गौरतलब है कि आईपीएल के उस मुकाबले के दौरान हुए झगड़े में अफगानिस्तान के खिलाड़ी नवीन उल हक भी शामिल थे। नवीन लखनऊ के लिए खेल रहे थे और गौतम गंभीर इस टीम के मेंटर हैं।

नवीन और विराट कोहली के बीच झगड़े के बाद गौतम गंभीर बीच में आए थे और कोहली के साथ कहासुनी देखने को मिली थी। बाद में दोनों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की गई थी और मैच फीस का जुर्माना भी लगाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+