Gautam Gambhir praises Dhoni: कोहली-रोहित पर गौतम गंभीर ने तंज कसते हुए धोनी के लिए कही बड़ी बात
Gautam Gambhir prasies Dhoni: टी20 विश्वकप से एक बार फिर से भारत को शर्मनाक तरीके से बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 10 विकेट से हारने के बाद भारत विश्वकप से बाहर हो गया है। हालांकि लीग स्टेज पर भारत ने अच्छा प्रर्दर्शन किया और माना जा रहा था कि इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम अच्छे खेल का प्रदर्शन करेगी। लेकिन सेमीफाइनल मुकाबला पूरी तरह से एकतरफा नजर आया। 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने पूरी इनिंग में भारत को वापसी करने का मौका नहीं दिया और 10 विकेट से मैच को जीतकर फाइनल में धमाकेदार एंट्री की।

धोनी जैसा कप्तान नहीं आएगा कभी
भारत की हार के बाद पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने हर किसी को चौंकाते हुए महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की है। उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा पर तंज कसते हुए धोनी की तारीफ की और कहा कोई खिलाड़ी जरूर आएगा जो रोहित शर्मा से अधिक दोहरे शतक मारेगा, कोई खिलाड़ी ऐसा जरूर आएगा जो विराट कोहली से अधिक शतक लगाएगा, लेकिन मुझे नहीं लगता है कि कोई ऐसा कप्तान आएगा जो धोनी की तरह तीन आईसीसी ट्रॉफी हासिल करेगा। बता दें कि धोनी ने पहले टी-20 विश्वकप में भारत को 2007 में जीत दिलाई थी, इसके बाद 2011 में उन्होंने वनडे विश्वकप में भारत को जीत दिलाई थी और 2013 में धोनी ने टीम इंडिया को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दिलाई थी।

गंभीर की तारीफ चौंकाने वाली क्यों?
धोनी की तारीफ करना गौतम गंभीर की ओर से इसलिए भी चौंकाने वाला है क्योंकि वह 2011 के विश्वकप में धोनी को जीत का पूरा श्रेय दिए जाने से नाराज नजर आए थे और अक्सर कई बार वह अपनी नाराजगी को अलग-अलग मंच पर और अलग-अलग तरीके से जता भी चुके हैं। ऐसे में अगर गौतम गंभीर ने धोनी की तारीफ की है तो जरूर हर कोई चौंक गया है। लेकिन इस बात को कतई खारिज नहीं किया जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी भारत के लिए अबतक के सबसे सफल कप्तान रहे हैं।

धोनी के नाम तीन आईसीसी ट्रॉफी
महेंद्र सिंह धोनी एकमात्र ऐसे भारतीय कप्तान हैं जिन्होंने सभी तीनों आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की है। अपने कार्यकाल में उन्होंने तीन आईसीसी ट्रॉफी के अलावा चार बार आईपीएल का खिताब भी अपने नाम किया है। उन्होंने 2010, 2011, 2018, 2021 में आईपीएल में अपनी टीम को जीत दिलाई है। वहीं रोहित शर्मा की बात करें तो उन्होंने खुद इस बात को स्वीकार किया कि इंग्लैंड के खिलाफ हमारी टीम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, हमारे गेंदबाज टार्गेट को बचा पाने में विफल रहे।

रोहित शर्मा ने हार के बाद क्या कहा
रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ भारत की हार के बाद कहा हम गेंदबाजी में वह नहीं कर सके जिसकी जरूरत थी, हम अच्छा खेल नहीं दिखा सके। नॉकआउट गेम में दबाव को संभालने की जरूरत होती है। ये सभी खिलाड़ी काफी मैच खेल चुके हैं, उन्हें पता है कि दबाव को कैसे संभाला जाता है। इन खिलाड़ियों ने आईपीएल में कई दबाव वाले मैच खेले है। ऐसे हालात में खुद को शांत रखना होता है, हम आज यह नहीं कर सके, लेकिन आपको इंग्लैंड के दोनों सलामी बल्लेबाजों को श्रेय देना होगा, जिन्होंने काफी अच्छा खेल दिखाया












Click it and Unblock the Notifications