MS Dhoni: 'धोनी कप्तान नहीं होते तो...', माही ने खुद से आगे हमेशा टीम को रखा, जानिए गंभीर ने क्या कहा
Gautam Gambhir on MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर एशिया कप के दौरान कमेंट्री पैनल का अहम हिस्सा थे। उन्होंने इस दौरान कई बातों का जिक्र किया। गौतम गंभीर ने महेंद्र सिंह धोनी और उनकी कप्तानी को लेकर भी कुछ अहम बातें बताई। गौतम गंभीर के मुताबिक अगर धोनी कप्तान नहीं होते तो आज उनके नाम भारत के लिए कई हजार रन होते।
कप्तानी पर दिया ज्यादा ध्यान: गौतम गंभीर के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तान बनने के बाद अपना सारा ध्यान कप्तानी की तरफ दे दिया। गंभीर के मुताबिक अगर धोनी तीसरे नंबर पर ही बल्लेबाजी करते और वो पोजिशन ना छोड़ते तो उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में बहुत रन होते। वह नंबर तीन पोजिशन पर लगातार खेलते वह शायद भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक होते।

टीम की खातिर दिया बलिदान: महेंद्र सिंह धोनी ने हमेशा खुद से आगे टीम को रखा। यही वजह थी कि वह सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आने लगे। गंभीर ने कहा कि कप्तानी की वजह से धोनी वो कुछ हासिल नहीं कर पाए जो एक बल्लेबाज के तौर पर वो कर सकते थे। कई बार एक कप्तान के तौर पर आपको टीम को पहले रखना होता है। अगर धोनी कप्तान ना होते तो वह आज सबसे सफल बल्लेबाज होते।
भारत के बने सबसे सफल कप्तान: धोनी का नाम भारत के सबसे सफल कप्तानों में लिया जाता है। उनकी कप्तानी में टीम ने दो बार वर्ल्ड कप और एक बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में कामयाबी हासिल की थी। गंभीर ने कहा कि लोग हमेशा धोनी और उनकी उपलब्धियां बतौर कप्तान के बारे में बात करते हैं, जो कि सही है। मगर मेरा मानना है कि कप्तानी की खातिर उन्होंने अपने अंदर के बल्लेबाज के साथ समझौता कर लिया था। अगर वह ऐसा नहीं करते तो शायद आज उनकी गिनती दुनिया के टॉप बल्लेबाजों में होती।












Click it and Unblock the Notifications