विराट कोहली और रोहित शर्मा का क्या होगा भविष्य? कोच गौतम गंभीर ने कह दी बहुत बड़ी बात
Gautam Gambhir Press Conference: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कई सवालों के जवाब देने का काम किया। श्रीलंका दौरे से पहले 22 जुलाई को गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खिलाड़ियों से जुड़े सवालों का जवाब दिया।
रोहित-कोहली में क्रिकेट बाकी
गौतम गंभीर ने कहा कि रोहित और विराट ने बड़े मौकों पर अपनी क्षमता साबित की है। चाहे वह वनडे विश्व कप हो या टी 20 विश्व कप, दोनों ही जगह इन दिग्गजों ने अपनी छाप छोड़ने में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इन दोनों में अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है।

आने वाले समय में कोहली-रोहित होंगे अहम
गौतम गंभीर ने आगे कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी और ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए दोनों खिलाड़ी अपने आपको तैयार करेंगे। गौतम गंभीर ने उम्मीद जताई कि अगर वे अपनी फिटनेस बनाए रख सकते हैं तो 2027 वर्ल्ड कप भी दूर नहीं है।
फिटनेस और भविष्य
गौतम गंभीर ने यह भी कहा कि वह नहीं कह सकते कि विराट और रोहित में कितना क्रिकेट बचा है, क्योंकि यह फैसला केवल वही दोनों कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें यह निर्णय लेना होगा कि वे टीम को कितना योगदान दे सकते हैं, क्योंकि अंततः टीम को सफल बनाना है। गंभीर ने जोर देकर कहा कि दोनों खिलाड़ी वर्ल्ड क्लास प्लेयर्स हैं और उनमें अभी भी बहुत क्रिकेट बाकी है।
ड्रेसिंग रूम का माहौल बेहतर होना जरूरी
टीम के भीतर सकारात्मक माहौल सुनिश्चित करना सफलता के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना मेरी और मेरे पूरे सहयोगी स्टाफ की जिम्मेदारी है कि हमारा ड्रेसिंग रूम खुश रहे। उन्होंने अपनी टीम की उपलब्धियों को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि मैं एक बहुत ही सफल टीम की कमान संभालने जा रहा हूं। टी20 वर्ल्ड चैंपियन डब्ल्यूटीसी और वनडे विश्व कप में उपविजेता इस टीम में कई धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications