IND vs SL: कोच बनने के बाद गंभीर-कोहली की पहली मुलाकात, जानें क्या बात हुई, तस्वीरें तेजी से वायरल

Virat Kohli and Gautam Gambhir: विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच कुछ मौकों पर कहासुनी देखने को मिली है। साल 2023 में खेले गए आईपीएल के दौरान भी काफी हंगामा हुआ था। उस समय गंभीर लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच थे और विराट कोहली आरसीबी के लिए खेल रहे थे। नवीन उल हक से विवाद शुरू हुआ था।

इसके बाद अब गौतम गंभीर भारतीय टीम के कोच बन गए हैं। वह पिछले आईपीएल में केकेआर के कोच थे और आरसीबी के मैच के दौरान गंभीर और कोहली ने अच्छी तरह मुलाकत की थी। अब दोनों एक साथ टीम इंडिया के लिए काम करने वाले हैं और मौका है श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज।

gautam and kohli

श्रीलंका दौरे पर एकदिवसीय सीरीज के लिए विराट कोहली गए हुए हैं और उनकी गौतम गंभीर के साथ बातचीत हुई है। अभ्यास सेशन के दौरान गौतम गंभीर और कोहली ने मैदान पर समय बिताया है। दोनों के बीच सब कुछ नॉर्मल लग रहा है। कोहली भी कोच के साथ बात कर रहे हैं।

दोनों की बातचीत के फोटो सामने आये हैं। कोलम्बो से इन फोटोज को देखकर फैन्स भी काफी खुश हैं। गंभीर जब कोच बने थे, तब कहा जा रहा था कि वह कोहली के साथ कैसे काम करेंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं दिख रहा और दोनों के बीच चीजें ठीक हैं।

विराट कोहली ब्रेक लेना चाहते थे लेकिन गौतम गंभीर ने उनसे खेलने का आग्रह किया था क्योंकि बतौर कोच उनकी यह पहली एकदिवसीय सीरीज है। कोहली ने भी कोच के आग्रह को स्वीकार कर लिया और खेलने के लिए तैयार हो गए और कोलम्बो आ गए। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ लन्दन में थे।

रोहित शर्मा से भी गंभीर ने खेलने का आग्रह किया था। टीम इंडिया के कप्तान ने तुरंत उनकी बात मान ली और कोलम्बो चले आए। गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया का प्रदर्शन टी20 सीरीज में अच्छा रहा है, अब एकदिवसीय सीरीज देखने लायक होगी। रोहित शर्मा और कोहली के आने से टीम और मजबूत हुई है। पहला वनडे मैच 1 अगस्त को है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+