Gautam Gambhir: धमकी मिलने के बाद गंभीर पहुंचे थाने, जानिए कौन हैं हेड कोच की पत्नी?

Gautam Gambhir: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत के डिप्लोमेटिक एक्शन से पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है तो वहीं दूसरी ओर भारतीयों के अंदर गुस्सा और दर्द व्याप्त है। वो सरकार से लगातार दहशतगर्दों को सबक सिखाने को कह रहे हैं। शोक, दर्द और आक्रोश के इस माहौल में भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच और पूर्व भाजपा सांसद गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिली है।

ये धमकी उन्हें 'आईएसआईएस कश्मीर' की ओर से दी गई है, उन्हें मेल आया है, जिसमें लिखा है कि 'आई किल यू'। इस मेल के बाद गौतम गंभीर ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है और अपने और अपने परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की है। आपको बता दें कि ज्वलंत मुद्दों पर खुलकर बोलने वाले गौतम गंभीर पूर्व भाजपा सांसद भी हैं।

Gautam Gambhir

टीम इंडिया के स्टाइलिस्ट क्रिकेटर कहे जाने वाले गौतम गंभीर एक रईस बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखते हैं, उनकी पत्नी का नाम नताशा जैन है, जो कि देखने में किसी अप्सरा से कम नहीं हैं। गौतम और नताशा की फैमिली पहले से एक दूसरे को जानती थी।

नताशा को देखते ही गंभीर दिल दे बैठे थे

नताशा के पापा और गंभीर के पिता दोनों बचपन के साथी रहे हैं। गंभीर को नताशा से मिलवाया तो परिवारवालों ने था लेकिन नताशा को देखते ही गंभीर दिल दे बैठे थे, दोनों ने एक-दूसरे को देखते ही पसंद कर लिया और फिर शुरू हुआ मोहब्बत का सिलसिला जो कि जल्द ही शादी में बदल गया।

'गंभीर ने नताशा को प्यारी और समझदार कहा था'

आमतौर पर अपने परिवार को मीडिया से काफी दूर रखने वाले गौतम गंभीर ने कुछ वक्त पहले एक इटंरव्यू में कहा था कि 'उन्हें नताशा की एक बात बहुत अच्छी लगती है और वो ये है कि वो कभी भी उनसे क्रिकेट के बारे में बात नहीं करती है।' गंभीर ने नताशा को प्यारी और समझदार कहा था।

'नताशा ने बिना कोई सवाल किए मेरी इच्छा का मान रखा'

उन्होंने बताया था कि 'हमारे बीच में सब ठीक था लेकिन मैंने नताशा के सामने कहा था कि' मैं शादी साल 2011 के विश्वकप के बाद शादी करना चाहता हूं। नताशा ने बिना कोई सवाल किए मेरी इच्छा का मान रखा। मैं इसके लिए शुक्रगुजार हूं, हम विश्वकप जीते और मैं सबसे ज्यादा स्कोर करने वाला प्लेयर बना।'

लविंग कपल की दो बेटियां- आजीन और अनाइजा

तो वहीं मिसेज गंभीर ने कहा था कि ' गौतम से मिलने के बाद मुझे 'डाउन टू अर्थ' का सही अर्थ पता चला था। मैं शादी से पहले जब भी गंभीर के साथ डिनर पर जाती थी तो वहां जिस तरह से लोग गंभीर को देखकर क्रेजी हो जाते थे, तब मुझे इनकी लोकप्रियता का अंदाजा होता था। वो बहुत अच्छे हैं।' आपको बता दें कि इस लविंग कपल की दो बेटियां- आजीन और अनाइजा हैं।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+