IPL Auction 2025: पहले दिन नीलामी के बाद किसके पास कितना पैसा? RCB के पर्स में सबसे ज्यादा रकम मौजूद

IPL Auction Remaining Purse: आईपीएल ऑक्शन में पहले दिन टीमों के पर्स ढीले हो गए। करोड़ों की बोली लगने के कारण अब धन राशि भी काफी कम हो गई है। अगर पहले दिन हुई नीलामी को देखा जाए, तो लगभग 468 करोड़ रुपये खर्च हुए। ऋषभ पंत बादशाह बनकर आए। वह 27 करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स के पास गए।

उनके अलावा श्रेयस अय्यर के खाते में भी काफी पैसा आया है। वह 26 करोड़ 75 लाख की बिड के साथ पंजाब किंग्स में चले गए। वेंकटेश अय्यर को 23 करोड़ 75 लाख में केकेआर ने खरीदा, यह थोड़ा हैरान करने वाला अमाउंट है लेकिन कई टीमों से बिड वॉर कर उनको केकेआर ने खरीद लिया।

ipl auction

टॉप पांच में भारत के दो और नाम हैं। उनमें पहला नाम अर्शदीप सिंह का है। दूसरा नाम युजवेंद्र चहल का है। दोनों को 18-18 करोड़ की रकम में पंजाब किंग्स ने खरीद लिया। अब भी टीमों को काफी खाली स्लॉट भरने हैं लेकिन पैसा काफी खत्म हुआ है।

अब पर्स में बची हुई राशि को देखा जाए, तो आरसीबी टॉप टीम है। उसके बाद मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का नाम आता है। मुंबई के काफी स्लॉट खाली ही पड़े हैं। आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के भी काफी स्लॉट खाली है। पर्स में राशि के बारे में जानना दिलचस्प होगा।

टीम पर्स में बची राशि उपलब्ध स्लॉट ओवरसीज स्लॉट खरीदे हुए खिलाड़ी
आरसीबी

30.65 करोड़

16 5 6
मुंबई इंडियंस 26.10 करोड़ 16 7 4
पंजाब किंग्स 22.50 करोड़ 13 6 10
गुजरात टाइटंस 17.50 करोड़ 11 5 9
राजस्थान रॉयल्स 17.35 करोड़ 14 4 9
चेन्नई सुपर किंग्स 15.60 करोड़ 13 4 7
लखनऊ सुपर जायंट्स 14.85 करोड़ 13 4 7
दिल्ली कैपिटल्स 13.80 करोड़ 12 4 9
केकेआर 10.05 करोड़ 12 3 7
सनराइजर्स हैदराबाद 5.15 करोड़ 12 4 8
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+