ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI में सबसे ज्यादा Golden Duck बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, टॉप पर कौन हैं?

IND vs AUS ODI: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के किन बल्लेबाजों ने सर्वाधिक गोल्डन डक बनाए हैं? इस लिस्ट में नंबर तीन पर मौजूद नाम आपको चौंका सकता है।

 golden duck

भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच हाल ही में संपन्न हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में सूर्यकुमार यादव की गोल्डन डक बड़ी चर्चा का विषय बन गई। यह अपने आप में अजूबा ही लगता है कि एक खिलाड़ी लगातार तीन पारियों में बिना खाता खोले आउट हो गया। इसी को गोल्डन डक (Golden Duck) कहा जाता है। क्रिकेट में अगर किसी बल्लेबाज के लिए कोई चीज सबसे भयानक हो सकती है तो वह गोल्डन डक ही है और सूर्यकुमार यादव जैसे T20 के सिद्धहस्त बल्लेबाज का इस तरीके से लगातार तीन बार आउट होना अपने आप में अचंभित करता है।

भारतीय क्रिकेट फैंस सकते में है कि उनके फेवरेट खिलाड़ी को अचानक ही यह क्या हो गया? खुद सूर्यकुमार यादव चेन्नई में हुए तीसरे मुकाबले में जिस तरह से पहली गेंद पर शॉट मारने के प्रयास में बोल्ड हुए उसके बाद उनके चेहरे पर एक हताशा देखी जा सकती थी। उनके चेहरे पर वह झेंप देखी जा सकती थी। ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय बल्लेबाजों के इस तरह के संघर्ष के बीच एक बढ़िया सीरीज अपने नाम की। भारत की इस समय सबसे बड़ी प्रतिद्वंदिता ऑस्ट्रेलिया की ही साथ है और सूर्यकुमार यादव अकेले ऐसे बल्लेबाज नहीं है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गोल्डन डक बनाया है।

suryakumar yadav

1. सूर्यकुमार यादव

हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा गोल्डन डक स्काई ने ही बनाए हैं। वे तीन गोल्डन डक अपने नाम कर चुके हैं और यह किसी भी भारतीय बल्लेबाज का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में बनाया गया सबसे अनचाहा रिकॉर्ड होगा।

shikhar dhawan

2. शिखर धवन

इस लिस्ट में ओपनर शिखर धवन का भी नाम आता है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 गोल्डन डक बनाए थे। धवन अब भारतीय क्रिकेट टीम में दिखाई नहीं देते हैं और माना जा रहा है कि उनकी टीम में वापसी अब काफी मुश्किल भी है।

3. महेंद्र सिंह धोनी

यहां महेंद्र सिंह धोनी का नाम हैरान करता है क्योंकि वे वनडे क्रिकेट में भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में एक हैं और उनकी कप्तानी में भारत ने सारे आईसीसी खिताब भी जीतें। हालांकि यह उनको ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे करियर में 2 गोल्डन दर्ज करने से रोक नहीं पाए।

dhoni and kapil

4. कपिल देव

इस लिस्ट में कपिल देव भी हैं जो ऑलराउंडर थे और भारतीय क्रिकेट में उनसे बड़ा हरफनमौला खिलाड़ी अभी भी कोई नहीं हुआ है। उनकी कप्तानी में भारत ने पहली बार विश्व कप जीता था। कपिल देव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये अनचाहा रिकॉर्ड दो बार बना चुके हैं।

वनडे में लगातार तीन बार डक पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज-

सूर्यकुमार वनडे में लगातार तीन बार डक पर आउट होने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज हैं। सचिन तेंदुलकर (1994), अनिल कुंबले (1996), जहीर खान (2003-04), ईशांत शर्मा (2010-11), जसप्रीत बुमराह (2017-2019) भी ऐसे आउट हो चुके हैं। इसमें सचिन को छोड़कर बाकी सभी गेंदबाज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+