चार दांत टूट गए, खून से लथपथ श्रीलंकाई खिलाड़ी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, मैदान पर बड़ा हादसा
श्रीलंका में चल रही लंका प्रीमियर लीग के दौरान एक गंभीर हादसा देखने को मिला। चामिका करुणारत्ने को कैच के दौरान गंभीर चोट लग गई। उनके दांत टूट गए और वह अस्पताल में भर्ती किये गए।

Karunaratne lost 4 Teeth: क्रिकेट में चोट लगना आम बात है लेकिन कई बार यह इतनी गंभीर होती है कि खिलाड़ी की जान भी चली जाती है। ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर फिल ह्यूज चोट के बाद दुनिया को अलविदा कह गए थे। भारत के रमन लाम्बा का निधन भी चोट की वजह से हुआ था। ऐसे कई उदाहरण रहे हैं जब खिलाड़ी को बुरी तरह से परेशानी झेलनी पड़ी। इस बीच श्रीलंका में भी कुछ ऎसी ही घटना हुई है। इसमें चोट के कारण खिलाड़ी के दांत टूट गए। (Photo: Ada Derana Sports Twitter/SS)
लंका प्रीमियर लीग में हुआ हादसा
श्रीलंका के फ्रेंचाइजी आधारित टी20 टूर्नामेंट लंका प्रीमियर लीग के दौरान चामिका करुणारत्ने को चोट लगी। कैंडी फाल्कंस और गॉल ग्लैडिएटर्स के बीच मुकाबले के दौरान करुणारत्ने फील्डिंग के दौरान कैच पकड़ रहे थे। इस दौरान उनके चेहरे पर भयंकर चोट लगी और उनके दांत टूट गए। कैच के बाद चामिका ने अपना मुंह पकड़ लिया और दर्द से कराह उठे। उनके चार दांत टूट गए। मैदान पर खून बुखर गया और उनके मुंह से खून निकलता हुआ देखा जा सकता था।
करुणारत्ने अस्पताल में भर्ती
चोट के तुंरत बाद इस खिलाड़ी को मैदान से बाहर लेकर जाया गया। उनको गॉल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डेली मिरर ऑनलाइन के अनुसार कैंडी फाल्कंस के अनुसार चामिका करुणारत्ने की हालत स्थिर है और वह टीम के आने वाले मैचों में खेलने के लिए उपलब्ध होंगे। गौरतलब है कि चामिका करुणारत्ने पहली बार कैंडी फाल्कंस के लिए खेल रहे हैं।
कैंडी फाल्कंस ने जीता मैच
गॉल ग्लैडिएटर्स ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 121 रनों का मामूली स्कोर बनाया। कैंडी के लिए यह लक्ष्य कोई मुश्किल नहीं था। जवाबी पारी में खेलते हुए कैंडी ने इस लक्ष्य को 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। कैंडी फाल्कंस की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत थी। कहा जा सकता है कि कैंडी फाल्कंस ने अपनी शानदार फॉर्म पकड़ ली है।












Click it and Unblock the Notifications