'10 साल पहले नजर रखने के लिये भारत गई थी पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की बीवीयां', पूर्व PCB चेयरमैन का बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जाका अशरफ ने भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी बार खेली द्विपक्षीय सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 2012 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेली गई द्विपक्षीय सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेटर्स की बीवियां भी साथ में आयी थी। हालांकि पीसीबी के पूर्व चेयरमैन ने खुलासा किया कि दिसंबर से जनवरी के बीच भारत में किये गये दौरे पर पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की बीवियां नजर रखने के लिये गई थी।

IND vs PAK

पीसीबी के पूर्व चेयरमैन अशरफ ने खुलासा किया है कि उस वक्त हम नहीं चाहते थे कि हमारे क्रिकेटर्स के साथ किसी भी तरह की दुर्घटना हो जिसके चलते हमने उनके साथ दौरे पर पत्नियों को भी भेजने का फैसला किया ताकि वो पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर नजर रख सकें।

और पढ़ें: MI vs PBKS: मुंबई के बेबी एबी ने राहुल चाहर की उड़ाई धज्जियां, 5 गेंदों में ठोंक डाले 28 रन

इस वजह से लिया था यह फैसला

इस वजह से लिया था यह फैसला

क्रिकेट पाकिस्तान से बात करते हुए अशरफ ने कहा,'मेरे कार्यकाल में जब हमारी टीम ने भारत का दौरा किया था तो मैंने सलाह दी थी कि सभी खिलाड़ियों की पत्नियां भी उनके साथ दौरे पर जायेंगी। यह निर्णय इस वजह से लिया गया था ताकि भारतीय मीडिया पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को लेकर कोई विवाद न खड़ा किया जा सके, क्योंकि वो उसी की तलाश करते नजर आते हैं। उनकी पत्नियां इस दौरान खिलाड़ियों पर नजर रखने का भी काम करेंगी।'

हमारे फैसले ने बचाई पाकिस्तान की इज्जत

हमारे फैसले ने बचाई पाकिस्तान की इज्जत

अशरफ ने आगे बात करते हुए कहा कि सभी ने इस निर्णय को सही तरीके से लिये और भारत दौरे पर गये। सभी खिलाड़ी इस दौरान अनुशासन में रहे। जब भी पाकिस्तान की क्रिकेट टीम ने भारत का दौरा किया है, उन्होंने हमेशा हमारे खिलाड़ियों की इमेज खराब करने की कोशिश की है और हमारे देश का नाम खराब करने का मौका ढूंढने की कोशिश करते रहे हैं। तो हमारे इस निर्णय की वजह से यह हो नहीं सका।

पाकिस्तान ने जीती थी सीरीज

पाकिस्तान ने जीती थी सीरीज

गौरतलब है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने आखिरी बार साल 2012-13 में 3 मैचों की वनडे और 2 टी20 सीरीज के लिये भारत का दौरा किया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव को देखते हुए कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जा सकी है। जहां पर 2 मैचों की यह टी20 सीरीज 1-1 से बराबर रही थी तो वहीं पर पाकिस्तान ने चेन्नई और कोलकाता में खेले गये वनडे मैचों को जीतकर सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था।

BCCI ने हमें बेवकूफ बनाया

BCCI ने हमें बेवकूफ बनाया

अशरफ ने आगे बात करते हुए कहा कि बीसीसीआई ने हमें वादा किया था कि वो इस दौरे के बदले में पाकिस्तान दौरे पर सीरीज के लिये टीम भेजेगी लेकिन उसने कभी अपने वादे को पूरा नहीं किया।

उन्होंने कहा,' हमें क्रिकेट के मामले में भारत सरकार के साथ हमेशा पुराने रिश्ते कायम करने की कोशिश करनी चाहिये। हमारे लिये सबसे बड़ी चीज यह है कि हमारे पास जनरल बाजवा हैं जो खुद पाकिस्तान क्रिकेट को फलता फूलता देखना चाहते हैं। उन्होंने हमें एक छोटी सीरीज के लिये बुलाया था और मैंने खुद बीसीसीआई चेयरमैन एन श्रीनिवासन से मुलाकात की थी और उन्होंने बदले में हमारे देश का दौरा करने के वादा किया था। हमने पूरी सुरक्षा देने का वादा किया था लेकिन बीसीसीआई ने हमें बेवकूफ बनाया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+