'एक बुरे शब्द के बदले में...,' पूर्व पाकिस्तानी स्टार ने ईशांत शर्मा के साथ विवाद पर किया चौंकाने वाला खुलासा
World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है। भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से टूर्नामेंट का आगाज होना है। इस दौरान भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में होगा।
दोनों टीमों के बीच जब भी भिड़ंत होती है, तब सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि खिलाड़ियों का उत्साह भी चरम पर होता है, जिसके कारण पिछले कई मैचों में तनावपूर्ण पल भी देखने को मिले हैं।

दरअसल, भारत-पाकिस्तान के बीच आखिरी बायलेटरल सीरीज 2013 में खेली गई थी, जब 2012-13 में दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ, तो पाकिस्तान के पूर्व स्टार कामरान अकमल और अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी, जो एमएस धोनी और सुरेश रैना के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हुई।
बेंगलुरु में एक टी20 मैच के दौरान चीजें उस वक्त नियंत्रण से बाहर हो गईं, जब दोनों खिलाड़ियों के बीच जमकर बहस हुई। हाल ही में एक बातचीत में अकमल ने उस घटना को याद करते हुए कहा कि ईशांत ने ही इसकी शुरुआत की थी, लेकिन उन्होंने भी कड़े शब्दों में इसका जवाब दिया था।
अकमल ने एक पॉडकास्ट के दौरान कहा कि, 'ईशांत ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया। उसने एक बुरा शब्द कहा, बदले में उसे 20 शब्द सुनने को मिले। मैं यह बात पूरी ईमानदार से कह रहा हूं। इसके बाद अगले दिन हमारी अहमदाबाद की फ्लाइट थी, वहां एक टी-20 मैच था। मैं, विराट कोहली, शोएब मलिक, हफीज बैठे थे। किसी ने पूछा, आखिर तुम दोनों के बीच क्या हुआ?'
अकमल ने बताया कि, 'इशांत ने गेंदबाजी के बाद कहा, मैंने उन्हें बस एक बुरा शब्द कहा, लेकिन बदले में उन्होंने काफी सुना दिया। सबने कहा कि तुम्हारे साथ यही होना चाहिए था। इसके बाद कप्तान धोनी और रैना बीच में आ गए थे और मामले को शांत करा दिया था।
वे जानते थे कि गलती किसकी है, इसलिए उन्होंने स्थिति को सुलझा लिया, अन्यथा स्थिति और भी बदतर हो सकती थी। मुझ पर दो मैचों का प्रतिबंध लगाया जा सकता था।'












Click it and Unblock the Notifications