पूर्व पाक खिलाड़ी ने अर्शदीप सिंह को टी-20 बॉलर मानने से किया इनकार, कहा- वो बहुत ही साधारण गेंदबाज है...

भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले में अर्शदीप सिंह के हाथों से एक कैच छूट गया था जिसके बाद उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कि

नई दिल्ली, 16 सितंबर। भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले में अर्शदीप सिंह के हाथों से एक कैच छूट गया था जिसके बाद उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया गया। हालांकि, बाद में क्रिकेट के कई दिग्गजों ने अर्शदीप सिंह को सपोर्ट करते हुए उनका हौसला बढ़ाने का काम किया था।

आकिब जावेद नहीं मानते अर्शदीप को टी-20 गेंदबाज

आकिब जावेद नहीं मानते अर्शदीप को टी-20 गेंदबाज

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद ने अब अर्शदीप सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। आकिब जावेद ने अर्शदीप सिंह की काबिलियत पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि वह टी-20 का गेंदबाज नहीं है। आकिब जावेद के मुताबिक अर्शदीप में ऐसी कोई खूबी नहीं है, जो उन्हें टी-20 का गेंदबाज बनाए। आकिब जावेद ने कहा कि अर्शदीप एक बहुत ही साधारण गेंदबाज है।

अर्शदीप की गेंदबाजी है साधारण

अर्शदीप की गेंदबाजी है साधारण

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज और कोच आकिब जावेद ने पाक मीडिया से बातचीत के दौरान अर्शदीप सिंह को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया। आकिब जावेद ने कहा कि अर्शदीप बस बेसिक गेंदबाज है। टी-20 में या तो आपके पास भुवनेश्वर कुमार जैसा स्विंग होना चाहिए नहीं तो बुमराह की तरह पेस। देखा जाये तो अर्शदीप सिंह के पास इन दोनों में से कोई भी चीज नहीं है।

अर्शदीप के पास कुछ भी नया नहीं

अर्शदीप के पास कुछ भी नया नहीं

अपनी बात को आगे जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि अगर आप नोटिस करेंगे तो जसप्रीत बुमराह ने यॉर्कर गेंदबाजी से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यह आपके अंदर एक ट्रेडमार्क दिखाता है। दुनिया के अधिकतर पॉपुलर गेंदबाज अपनी किसी खास चीज के लिए जाने जाते हैं। लेकिन अर्शदीप के पास फिलहाल ऐसा कुछ नजर नहीं आता। वह भारतीय टीम की सबसे कमजोर खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

भारतीय वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं अर्शदीप

भारतीय वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं अर्शदीप

अर्शदीप सिंह भारतीय वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं। अर्शदीप सिंह डेथ ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए कई मुकाबलों में डेथ ओवर में शानदार गेंदबाजी की है। कई मौकों पर वह दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को भी टक्कर देते नजर आए थे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वह वर्ल्ड कप में किस तरह का परफॉर्मेंस करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+