'सीधी गेंद डालकर गलती की', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने गेंदबाजों को माना हार का जिम्मेदार
नई दिल्ली। विराट कोहली के बगैर भारतीय क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में हार का सामना करना पड़ गया। ना बल्लेबाजों का कोई खास कमाल दिखा, ना ही दूसरी पारी के दाैरान गेंदबाज मेजबान को बैकफुट पर ला सके। लिहाज टीम को चाैथे दिन ही 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा और तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई। यह भारत के लिए बड़ा झटका रहा, क्योंकि टीम के पास पहली बार अफ्रीकी धरती पर सीरीज जीतने का माैका था। अब आखिरी टेस्ट में जीत हासिल कर भारत इतिहास रच सकता है। वहीं दूसरे टेस्ट में मिली हार पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने गेंदबाजों को हार का जिम्मेदार माना है।

मांजरेकर का कहना है कि भारतीय गेंदबाजों ने काफी सीधी गेंदबाजी की और इसकी वजह से वो ना केवल विकेट नहीं चटका पाए बल्कि रन भी तेजी से लुटाए। उनके मुताबिक जब लक्ष्य आपने कम दिया हो तो तेज गेंदबाजों को ऑफ स्टंप के बाहर की लाइन पर ध्यान देना चाहिए था। ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर बातचीत के दौरान मांजरेकर ने कहा कि जब गेंद ऑफ स्टंप से बाहर जाती है तो फिर बल्लेबाजों के सामने ये चुनौती रहती है कि वो इसपर शाॅट मारें या फिर खाली जाने दें। वहीं जब आप स्टंप पर सीधी गेंद डालते हैं तो फिर बल्लेबाज को सिर्फ अपना बल्ला अड़ाना होता है।
यह भी पढ़ें- दिनेश कार्तिक ने बताया वो कारण, जिसके चलते मैच हार गया भारत
उन्होंने कहा, ''आपने भारतीय गेंदबाजों को नोटिस किया होगा। उनकी हर एक गेंद सीधी स्टंप पर जा रही थी। जब आपके पास सिर्फ 240 रन डिफेंड करने के लिए हों तो फिर साउथ अफ्रीका की परिस्थितियों में आपको ऑफ स्टंप के बाहर ही लगातार गेंदबाजी करनी चाहिए। इससे बल्लेबाजों को चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। वो सोचता है कि बाहर जा रही गेंद को खेले खेले या फिर छोड़ दे। सीधी बॉल डालने की वजह से वो चुनौती ही खत्म हो जाती है।''












Click it and Unblock the Notifications