आईपीएल से पहले भारतीय क्रिकेट के लिए दुःखद खबर, पूर्व ऑल राउंडर का हुआ निधन

आईपीएल का समय नजदीक है और टीमों की तैयारी चल रही है लेकिन इससे पहले भारतीय क्रिकेट के लिए एक अप्रिय खबर सामने आई है। भारतीय टीम के लिए खेल चुके एक पूर्व क्रिकेटर का निधन हो गया है। भारत के लिए यह खिलाड़ी बतौर ऑल राउंडर खेला है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में टेस्ट के दौरान घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटकने वाले सैयद आबिद अली का निधन हो गया है। वह टीम इंडिया के लिए बैटिंग और गेंदबाजी दोनों में ओपन कर चुके थे और दो फॉर्मेट में देश का प्रतिनिधित्व किया था।

indian team news

हैदराबाद में जन्मे क्रिकेटर ने दिसंबर 1967 में एडिलेड में भारत के लिए डेब्यू किया, जहां उन्होंने अपनी मीडियम पेस गेंदबाजी से पहली पारी में 55 रन देकर 6 विकेट हासिल किये थे, जो कि उनके करियर का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन था। उसी दौरे पर उन्होंने बल्लेबाजी में दमखम दिखाया तथा सिडनी में 78 और 81 रन बनाए। उनका टेस्ट करियर 1974 तक जारी रहा, जब उन्होंने 47 विकेट और 1018 रन के साथ करियर को अलविदा कह दिया।

टीम इंडिया के लिए आबिद ने कुल 29 टेस्ट मुकाबले खेले, उनमें से सात मुकाबले ऐसे थे, जिनमें उनको बैटिंग और गेंदबाजी दोनों में ओपन करने का मौका मिला था। ये मुकाबले वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ थे। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने आबिद के निधन को दुःखद बताया।

गावस्कर ने कहा कि यह बहुत ही दुखद समाचार है, वह साहसी क्रिकेटर थे और टीम की जरूरत के हिसाब से खेलते थे। ऑल राउंडर होने के बाद भी वह मिडिल ऑर्डर में खेले और आवश्यकता हुई, तो ओपनर के तौर पर भी खेलते थे। फील्डिंग में बेहतरीन कैच भी पकड़े।

एकदिवसीय क्रिकेट में आबिद ने सिर्फ पांच ही मुकाबले खेले थे और अंतिम मैच में धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के विरुद्ध 70 रनों की पारी खेली थी। फर्स्ट क्लास क्रिकेट उन्होंने काफी खेला और 8000 से ज्यादा रन बनाने के अलावा 397 विकेट भी झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+