RCB के हाथों बेइज्जती के बाद दिल्ली को मिली चेतावनी, प्लेऑफ की उम्मीदें हुई धुंधली? क्या अब होगी वापसी!

IPL 2026, RCB vs DC: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मिली 9 विकेट की करारी शिकस्त ने दिल्ली कैपिटल्स के कैंप में खलबली मचा दी है। पावरप्ले में महज 13 रन और पूरी टीम का 75 पर ढेर होना किसी भी टीम के मनोबल को तोड़ने के लिए काफी है। इस शर्मनाक हार के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या अक्षर पटेल की सेना यहां से वापसी कर सकती है? पूर्व भारतीय स्पिनर पीयूष चावला का मानना है कि दिल्ली के लिए रास्ते बंद नहीं हुए हैं, बशर्ते वे एक खास रणनीति पर काम करें।

दिल्ली को करनी होगी नई शुरुआत (IPL 2026, RCB vs DC)

दिल्ली कैपिटल्स का इतिहास रहा है कि बड़ी हार के बाद टीम अक्सर दबाव में बिखर जाती है। पीयूष चावला ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर बात करते हुए कहा कि यह पैनिक करने का समय नहीं है। दिल्ली के इतिहास को देखते हुए माहौल में हलचल जरूर होगी, लेकिन टीम को शांत रहना होगा। उन्हें एक साथ बैठकर चर्चा करनी चाहिए और एक नई शुरुआत करनी चाहिए।

Delhi Capitals 1

दिल्ली की शुरुआत रही थी जबरदस्त

चावला ने दिल्ली को याद दिलाया कि उन्होंने टूर्नामेंट की शुरुआत काफी शानदार की थी। उनका तर्क है कि महज तीन हफ्तों में न तो खिलाड़ी बदलते हैं और न ही खेलने का तरीका। कमी सिर्फ मानसिकता और तालमेल में आई है। दिल्ली को यह समझना होगा कि भुवनेश्वर और हेजलवुड की गेंदबाजी एक बुरा ख्वाब था, जिसे पीछे छोड़ना ही समझदारी है।

दिल्ली के लिए हर मैच करो या मरो जैसा

किसी भी टीम की वापसी में मैदान से ज्यादा ड्रेसिंग रूम का माहौल मायने रखता है। चावला के मुताबिक खिलाड़ियों के बीच विश्वास बहाल करना सबसे जरूरी है। 75 रन वाले मैच को एक खराब दिन मानकर भूलना होगा, वरना इसका साया अगले मैचों पर भी पड़ेगा। टूर्नामेंट के अंत में यही दो पॉइंट्स प्लेऑफ की रेस में परेशान कर सकते हैं, इसलिए अब हर मैच करो या मरो जैसा है।

नेट रन रेट की बड़ी चुनौती

आरसीबी ने दिल्ली का लक्ष्य महज 6.3 ओवर में हासिल कर लिया, जिससे दिल्ली के नेट रन रेट (NRR) को गहरा जख्म लगा है। वापसी के लिए अब दिल्ली को न सिर्फ मैच जीतने होंगे, बल्कि बड़ी जीत दर्ज करनी होगी ताकि पॉइंट्स बराबर होने की स्थिति में वे रेस से बाहर न हों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+