'भगवान की कृपा से,' क्या बीमारी से जूझ रहे हैं विनोद कांबली? वीडियो वायरल होने के बाद दिया हेल्थ अपडेट
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली ने अपने फैंस को तब हैरान कर दिया जब सोशल मीडिया पर उनकी बिगड़ी हालत का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में 52 वर्षीय कांबली को ठीक से चलने में परेशानी होती दिख रही थी। इस दौरान कुछ लोग उन्हें सहारा देते भी नजर आ रहे थे। कांबली ने अब अपनी हेल्थ पर अपडेट दिया है।
वायरल वीडियो के बाद कांबली ने दिया हेल्थ अपडेट
वारल वीडियो में कांबली थोड़ा विचलित दिख रहे थे और उन्हें अपना संतुलन बनाए रखने में काफी दिक्कत हो रही थी। हालांकि, 117 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले कांबली ने अपने स्वास्थ्य के बारे में ताजा जानकारी दी है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कांबली ने 'थम्स अप' दिया और कहा कि वह बिल्कुल ठीक हैं।

'भगवान की कृपा से मैं स्वस्थ हूं'
उन्होंने कहा कि, 'भगवान की कृपा से मैं स्वस्थ हूं और जीवित हूं।' उन्होंने यह भी कहा कि वह अभी भी मैदान में जाकर बल्लेबाजी करने के लिए पर्याप्त रूप से फिट हैं।'
ये भी पढ़िए- What is an Olympic Order: ओलंपिक ऑर्डर क्या है? जिससे अभिनव बिंद्रा को IOC करेगा सम्मानित
सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त हैं कांबली
भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त कांबली ने भारत के लिए 100 से अधिक वनडे और 17 टेस्ट मैच खेले हैं। प्रतिभाशाली बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लगभग 10,000 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर 262 रहा।












Click it and Unblock the Notifications