जिसने World Cup में तोड़ा भारतीयों का दिल, उसने कर ली शादी, पहली गर्लफ्रेंड को दे चुका 'धोखा'

cricketer Alex Hales married: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एलेक्स हेल्स ने 19 अक्टूबर को शादी कर ली है। एलेक्स हेल्स ने अपनी लॉन्ग-टर्म गर्लफ्रेंड नीना स्ट्रॉन्ग से शादी कर ली है। पिछले साल अप्रैल में हेल्स ने अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई की थी। अब ये दोनों ही कपल शादी के बंधन में बंध गए हैं। एक निजी समारोह में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एलेक्स हेल्स ने शादी की।

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

हेल्स अपने पिछले रिश्ते से आगे निकल चुके हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी के दिन की तस्वीर को शेयर किया। उन्होंने एक खास कैप्शन, "मिस्टर एंड मिसेज हेल्स! 19.10.24," लिखकर इस दिन को यादगार बनाया। एलेक्स हेल्स की इस तस्वीर पर क्रिकेटर्स और फैंस लगातार बधाई दे रहे हैं।

Alex Hales 1

पहली गर्लफ्रेंड को दे चुके धोखा

दरअसल, शादी से पहले हेल्स डैनी गिस्बोर्न के साथ रिश्ते में थे। एक तरफ वह डैनी के साथ प्यार बढ़ा रहे थे तो दूसरी तरफ पराई औरत के साथ भी रिश्ते बना रहे थे। डैनी का कहना था कि वह पहले ही एलेक्स को चेतावनी दे चुकी थी। उसके दोबारा ऐसा करने पर उन्होंने उसे छोड़ना ही बेहतर समझा। इस तरह हेल्स और डैनी की लव स्टोरी खत्म हो गई।

कई लीग में खेल चुके हैं हेल्स

हेल्स ने विभिन्न टी 20 लीग में हिस्सा ले चुके हैं, जिसमें इंग्लिश काउंटी क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) शामिल हैं। वे अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। हेल्स ने इंग्लैंड के लिए वनडे और टी20 प्रारूप में खेला है। उनका प्रदर्शन कई मौकों पर दमदार रहा है। हेल्स को कुछ समय के लिए टीम से बाहर रखा गया था, लेकिन उन्होंने दोबारा टीम में वापसी की थी।

तोड़ा था भारत का सपना

साल 2022 टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से हुआ था। यह मैच 10 नवंबर 2022 को एडिलेड ओवल ऑस्ट्रेलिया में खेला गया। इंग्लैंड ने इस मैच में भारत को 10 विकेट से हराया और फाइनल में जगह बनाई। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए, लेकिन इंग्लैंड ने बिना किसी विकेट खोए आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। हेल्स ने इंग्लैंड के लिए नाबाद सबसे अधिक रन बनाए थे। इस हार ने भारत के टूर्नामेंट में सफर का अंत कर दिया और वर्ल्ड कप जीतने के सपने को भी तोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+