इंग्लैंड के दिग्गज एंड्रयू फ्लिंटॉफ को कार दुर्घटना के बाद एयर एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया

इंग्लैंड के महान ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ एक कार दुर्घटना का शिकार हो गए जिसके बाद उनको हॉस्पिटल ले जाया गया। ये मामला बीबीसी के एक शो की शूटिंग के दौरान हुआ जो साउथ लंदन में हो रही थी।

Andrew Flintoff

इंग्लैंड क्रिकेट के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर में एक और विशुद्ध प्रतिभा के मामले में क्रिकेट इतिहास के गिने-चुने ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिनटॉप बीबीसी के एक शो की फिल्मिंग के दौरान कार दुर्घटना का शिकार हो गए जिसके बाद उनको हॉस्पिटल ले जाया गया है। ये 'टॉप गियर' नाम का शो है। अच्छी बात यह है कि द सन की रिपोर्ट के अनुसार ये चोट इतनी घातक नहीं है कि पूर्व ऑलराउंडर की जिंदगी को लेकर कोई खतरा हो। (Photo Credit- @aflintoff11 Instagram)

90 मील प्रति घंटा की रफ्तार और बैटिंग करने का तूफानी अंदाज फ्लिनटॉफ को बाकियों से अलग खड़ा करता था। वे स्लिप के शानदार कैचर थे। एक ऐसे खिलाड़ी जिनके आंकड़े उनकी प्रतिभा से पूरा न्याय नहीं करते। बाद में घुटने की चोट ने उनके करियर को असमय ही अलविदा लेने पर मजबूर किया। तब उनकी ऑलराउंडर क्षमता अपने निखार को छू चुकी थी। पर वे इसको जारी नहीं रख सके।

ऑलराउंडर फ्लिंटॉफ ने 2010 में क्रिकेट छोड़ दिया लेकिन सक्रिय जीवन को कभी भी अलविदा नहीं कहा। क्रिकेट के बाद उन्होंने शानदार शरीर तराशते हुए मुक्केबाजी में भी अपना करियर बनाने की कोशिश की। वे 2019 में एक मेजबान के रूप में टॉप गियर में शामिल हो गए थे। ताजा दुर्घटना बीबीसी के प्रोग्राम के लिए टेस्ट ट्रैक पर घटित हुई जो साउथ लंदन में है।

बीबीसी के एक प्रवक्ता ने रायटर को बताया, "फ्रेडी (फ्लिंटॉफ) आज सुबह 'टॉप गियर' टेस्ट ट्रैक पर एक दुर्घटना में घायल हो गए - क्रू मेडिक्स तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्हें आगे के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है और हम अधिक जानकारी की पुष्टि करेंगे।"

एक सूत्र ने द सन को बताया, "फिल्मांकन के लिए भी सभी सामान्य स्वास्थ्य और सुरक्षा उपाय किए गए थे। फ्रेडी को थोड़ी ही देर बाद एयर एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। फिल्मांकन को अभी के लिए स्थगित कर दिया गया है और फ्रेडी के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।"

इंग्लैंड को 18 साल में पहली बार एशेज जीतने में मदद करने के उनके प्रयास के लिए उन्हें 2005 की एशेज में मैन ऑफ द सीरीज दिया गया था। वे इयान बॉथम के बाद इंग्लैंड के सबसे महान ऑलराउंडर माने जाते हैं। फ्लिंटॉफ ने 79 टेस्ट, 141 वनडे और 7 T20I में 7000 से अधिक रन बनाने और सभी प्रारूपों में 400 विकेट हासिल कर ने का कारनाम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+