'पालिका बाजार से नई ले आओ,' वॉर्नर की कैप चोरी होने पर फैन्स ने जमकर उड़ाया मज़ाक
David Warner Backpack Stolen: ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर डेविड वॉर्नर की ख़ास बैगी ग्रीन कैप चोरी हो गई है। उन्होंने सोशल मीडिया में इसके बारे में बताया था। यह डेब्यू टेस्ट की कैप थी जो हर किसी के लिए काफी अहम होती है। पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी में वॉर्नर अपने करियर का अंतिम मुकाबला खेलने जा रहे हैं।
डेविड वॉर्नर ने इस कैप को खोजने में मदद करने वाले को इनाम देने की घोषणा भी की है। फ़िलहाल मामला नहीं बन पाया है। इस बीच भारतीय फैन्स ने वॉर्नर की चोरी हुई कैप को लेकर एक हल बताया है, इसे फिर से हासिल करने का तरीका बताया है।

एक फैन ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि इस कैप का रिप्लेसमेंट हासिल करने के लिए डेविड वॉर्नर को पालिका बाजार जाना चाहिए। गौरतलब है कि पालिका बाजार दिल्ली में स्थिति ऐसा मार्केट है जहाँ डुप्लीकेट चीजें मिल जाती हैं। इनके ऊपर ब्रांड नाम भी मिल जाता है।
एक फैन ने वॉर्नर की बातों का भरोसा नहीं करते हुए मजाक उड़ाया। इस फैन ने कहा कि वॉर्नर स्टोरी मेकर है, वह खाने बनाना जानते हैं। एक फैन ने कहा कि उम्मीद करता हूं कि आपको बैगी कैप वापस मिल जाए, शायद यह कुछ देर के लिए एडवेंचर करने के लिए गई होगी।
उल्लेखनीय है कि वॉर्नर अब सिडनी टेस्ट के बाद मैदान पर नहीं दिखेंगे। सिडनी उनका घरेलू मैदान है। वह संन्यास की घोषणा पहले ही के चुके हैं। इसके अलावा वॉर्नर ने एकदिवसीय क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है। उन्होंने वनडे क्रिकेट से भी संन्यास का ऐलान कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications