FIH प्रो लीग के लिये हॉकी इंडिया ने किया टीम का ऐलान, कोरोना के चलते भारतीय टीम में 33 खिलाड़ी शामिल

FIH
'

नई दिल्ली। करीब 3 दशक बाद ओलंपिक्स में भारत के लिये पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम 2022 में अपना अभियान शुरू करने के लिये तैयार है, जिसको लेकर हॉकी इंडिया ने मंगलवार को अगले महीने से शुरू होने वाले एफआईएच हॉकी प्रो लीग के लिये सीनियर टीम का ऐलान कर दिया है। हॉकी इंडिया ने इस टूर्नामेंट के लिये 33 खिलाड़ियों को चुनने का फैसला किया है जिनका चयन बेंगलुरू स्थित एसएआई सेंटर में 3 हफ्ते तक चले प्रैक्टिस कैम्प के बाद लिया गया है। इस कैम्प में हॉकी इंडिया की ओर से कई सारे राष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित किये गये थे जिसमें 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

उल्लेखनीय है कि हॉकी इंडिया ने हाल ही में महिला फुटबॉल एशिया कप 2022 और बैडमिंटन से जुड़े कुछ टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होकर प्रतियोगिता से बाहर हो जाने की बात का ध्यान रखते हुए इतना बड़ा दल भेजने का फैसला किया है। भारतीय हॉकी टीम में जिन 33 खिलाड़ियों का चयन किया गया है उसमें दिग्गजों के अनुभव के साथ ही युवा प्रतिभा का संयोजन देखने को मिल रहा है। वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर 2021 के पुरस्कार के लिये नामित किये पीआर श्रीजेश, कप्तान मनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, सुरेंदर कुमार, मनदीप सिंह और ललित कुमार उपाध्याय समेत कई ओलंपिक हीरोज को टीम में जगह दी गई है।

और पढ़ें: आखिर क्यों IPL 2022 में लखनऊ की टीम ने राहुल, स्टॉयनिस और बिश्नोई के साथ किया करार, गौतम गंभीर ने किया खुलासा

वहीं पर इस भारतीय टीम में मनदीप पोर, पेनाल्टी कॉर्नर स्पेशलिस्ट जुगराज सिंह, स्पीडी स्ट्राइकर्स अभिषेक और सुखजीत सिंह को भी मौका दिया गया है। दिसंबर 2021 में खेले गये एफआईएच हॉकी मेन्स जूनियर विश्वकप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे संजय और मोइरंगथेम रबिचंद्र सिंह इस फेहरिस्त में जगह दी गई है। इन 33 खिलाड़ियों के अलावा सिमरनजीत सिंह और गुरिंदर सिंह को भी एसएआई सेंटर में रिहैबलिटेशन प्रोगाम के तहत रोका गया है।

2022 के अभियान के लिये चुनी गई भारतीय हॉकी टीम पर बात करते हुए मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा,'पिछले 3 हफ्तों का इस्तेमाल हमने देश की अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों की तलाश में किया है और आज हमें 33 खिलाड़ी मिल गये हैं जो कि टीम को तरोताजा होने में मदद करेंगे। इसमें कई नये चेहरे भी शामिल हैं। यह काफी जरूरी साल रहने वाला है और हमें आने वाली चुनौतियों के लिये पहले से तैयार रहना होगा।'

और पढ़ें: Legends League Cricket से लगभग बाहर हुई इंडिया, एशिया लॉयन्स ने लिया हार का बदला

भारतीय हॉकी टीम

गोलकीपर: कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज करकेरा, पीआर श्रीजेश।

डिफेंडर्स: जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह, नीलम संजीव ज़ेस, दीपसन टिर्की, वरुण कुमार, अमित रोहिदास, मंदीप मोर, संजय, जुगराज सिंह।

मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, सुमित, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, राजकुमार पाल, जसकरण सिंह, विवेक सागर प्रसाद, मोइरंगथेम रबीचंद्र सिंह, आशीष कुमार टोपनो।

फॉरवर्ड: दिलप्रीत सिंह, गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, आकाशदीप सिंह, गुरसाहिबजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह, मो. राहील मूसन।

रिहैबिलिटेशन में: सिमरनजीत सिंह, गुरिंदर सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+