VIDEO: मैच के दौरान स्टेडियम में भिड़े फैंस, जमकर चले लात घूंसे, पुलिस ने किया लाठीचार्ज और फिर....
FIFA World Cup 2026 qualifiers: अपनी पसंदीदा खेल के प्रति फैंस की दीवानगी अक्सर देखने को मिलती रही है। क्रिकेट हो या फुटबॉल खचाखच भरे स्टेडियम में फैंस लगातार अपनी टीम को चीयर करते हुए दिखाई दे देते नजर आ जाते हैं। कई बार मैच के दौरान कुछ ऐसी घटनाएं भी घट जाती है जिसकी अपेक्षा शायद ही किसी ने की हो। हाल ही में कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिला है।
आपस में भिड़ गए फैंस: रियो डी जनेरियो के माराकाना स्टेडियम में वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैच के दौरान फैंस के बीच लड़ाई का वीडियो सामने आया है। ब्राजील और अर्जेंटीना के बीच वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबले से पहले उनके फैंस आपस में स्टेडियम में भिड़ गए। इस दौरान फैंस ने एक दूसरे को लात-घूंसों से मारा। मामला बढ़ता देख पुलिस को बीच में आना पड़ा। पुलिस ने फैंस को रोकने की कोशिश की। लेकिन फैंस बेकाबू हो गए थे जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

लड़ाई देख खिलाड़ी परेशान: ब्राजील और अर्जेंटीना के खिलाड़ी मैच शुरू होने से पहले अपने राष्ट्रगान के लिए लाइन में खड़े थे। जब कैमरा स्टैंड फैंस की तरफ मोड़ा गया तो वह एक अलग ही नजारा देखने को मिला। ब्राजील और अर्जेंटीना के फैंस एक दूसरे से लड़ाई करते हुए देखे गए। मैदान पर मौजूद फुटबॉल खिलाड़ी इस मंजर को देख काफी परेशान नजर आए।
अर्जेंटीना को मिली जीत: अर्जेंटीना के खिलाड़ी लियोनेल मेसी इस घटना के बाद मैच खेलने से इनकार किया। अर्जेंटीना के बाकी खिलाड़ियों ने भी मेसी का साथ देते हुए मैच में हिस्सा लेने से मना कर दिया। लेकिन आधे घंटे तक अधिकारियों से बातचीत करने के बाद वापस से खिलाड़ी मैदान में लौटे। इस लड़ाई की वजह से मैच को आधे घंटे देर से शुरू किया गया। मैच की बात करें तो अर्जेंटीना की टीम ने इस मुकाबले को अपने नाम किया। ब्राजील को एक जीरो से हराकर अर्जेंटीना ने मैच को जीत लिया।












Click it and Unblock the Notifications